Begin typing your search above and press return to search.

CG यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित चार निष्कासित : यूथ कांग्रेस में गुटबाजी सतह पर, प्रदेश अध्यक्ष ने चार को निष्कासित किया

CG यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित चार निष्कासित : यूथ कांग्रेस में गुटबाजी सतह पर, प्रदेश अध्यक्ष ने चार को निष्कासित किया
X
By Manoj Vyas

रायपुर. छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस में गुटबाजी के बाद चार पदाधिकारियों को हटा दिया गया है. छत्तीसगढ़ की प्रभारी पलक वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बिलासपुर युवा कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष जयकिशन राजू यादव, जिला उपाध्यक्ष नीतेश सिंह ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत और विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू को निष्कासित किया है.

बिलासपुर में मेग्नेटो मॉल के बाहर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में आपस में मारपीट हुई थी. मस्तूरी विधानसभा के उपाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष से मारपीट के मामले में ग्रामीण अध्यक्ष के नेतृत्व में ही कार्यकर्ता थाने पहुंच गए थे. इन पर जातिगत रंग देने का भी आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी पलक वर्मा के दौरे के समय से ही गुटबाजी सामने आई थी. इसके बाद मारपीट की नौबत आई. आखिरकार इन चारों को निष्कासित कर दिया गया है. देखें आदेश...








Manoj Vyas

मनोज व्यास : छत्तीसगढ़ में 18 साल से पत्रकारिता में सक्रिय, सभी प्रमुख संस्थाओं में दी सेवाएं, इसी दौरान हरिभूमि समाचार पत्र से जुड़े। इसके बाद दैनिक भास्कर में सिटी रिपोर्टर के रूप में जॉइन किया। नौकरी के साथ-साथ गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से एमएमसीजे की पढ़ाई पूरी की। न्यायधानी के बाद राजधानी का रुख किया। यहां फिर हरिभूमि से शुरुआत की और नेशनल लुक, पत्रिका, नवभारत, फिर दैनिक भास्कर होते हुए भविष्य की पत्रकारिता का हिस्सा बनने के लिए NPG.News में बतौर न्यूज एडिटर जॉइन किया। इस बीच नवभारत के भुवनेश्वर, ओडिशा एडिशन में एडिटोरियल इंचार्ज के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Read MoreRead Less

Next Story