Begin typing your search above and press return to search.

CG वॉल ऑफ करप्शन: तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक बिना टेंडर के करोड़ों के काम के विरोध में भाजपा का पैदल मार्च, चेतावनी दी

CG वॉल ऑफ करप्शन: तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक बिना टेंडर के करोड़ों के काम के विरोध में भाजपा का पैदल मार्च, चेतावनी दी
X
By NPG News

रायपुर। राजधानी में तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक बिना टेंडर के दो करोड़ रुपए का काम कराने के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को पैदल मार्च किया। भाजपा ने तत्काल टेंडर निरस्त नहीं करने पर बड़ा आंदोलन करने और कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।

भाजपा ने बिना टेंडर के करीब दो करोड़ का काम शुरू करने के विरोध में पैदल मार्च किया। उन्होंने इसे वॉल ऑफ करप्शन नाम दिया है। भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह छोटी मोटी लापरवाही नहीं है, बल्कि व्यवस्थित भ्रष्टाचार है। उन्होंने मेयर एजाज ढेबर को चुनौती दी है कि वे साबित करके दिखाएं कि तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक का काम दो करोड़ का है।


बता दें कि इससे पहले रायपुर सांसद सुनील सोनी ने इस मामले में आपत्ति दर्ज कराई थी। सांसद सुनील सोनी ने राजधानी में दो करोड़ रुपए के काम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। सांसद सोनी ने कहा कि जो काम हो चुके हैं, उसका टेंडर कैसे किया जा सकता है? सांसद ने कहा कि गमला संस्कृति से कांग्रेस का पुराना नाता है। इससे पहले पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम गमले में करोड़ों रुपए के गोभी उगाने का चमत्कार दिखा चुके हैं।

सांसद सोनी ने कहा कि तेलीबांधा से वीआईपी रोड पर डिवाइडर सजाने-संवारने के नाम पर दो करोड़ रुपए का खेल किया गया है। जब काम लगभग हो गया है, तब नगर निगम ने इसका टेंडर जारी किया है। निविदा सूचना बता रही है कि निविदा प्रपत्र 9 नवंबर से दिए जाएंगे। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर है। इसी दिन टेंडर खोला जाएगा। अब सवाल यह है कि जब काम निबट गया है तो इसी काम का टेंडर कैसे दिया जा सकता है? काम होने के बाद निविदा सूचना जारी होना भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रमाण है।

Next Story