Begin typing your search above and press return to search.

CG की माटी और 7 नदियों का पानी: राहुल गांधी छत्तीसगढ़ नहीं आए इसलिए यहां की मिट्‌टी और जल लेकर जाएंगे कांग्रेसी

पीएल पुनिया, मोहन मरकाम और सीएम भूपेश बघेल, सांसद, मंत्री-विधायकों सहित 334 कांग्रेस शामिल होंगे भारत जोड़ो यात्रा में।

CG की माटी और 7 नदियों का पानी: राहुल गांधी छत्तीसगढ़ नहीं आए इसलिए यहां की मिट्‌टी और जल लेकर जाएंगे कांग्रेसी
X
By NPG News

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता यहां की मिट्‌टी और सात नदियों का पानी लेकर जाएंगे। 26 को महू से इसकी शुरुआत होगी। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म हुआ था। 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित बाकी पदाधिकारी रहेंगे। छत्तीसगढ़ की नदियां अरपा, पैरी, इंद्रावती, महानदी, शिवनाथ, हसदेव और सोंढूर एक जगह जाकर मिलती हैं। इसी तरह सामाजिक सौहार्द्र का संदेश देने के लिए सभी जिलों और क्षेत्रों 334 पदाधिकारियों का चयन किया गया है। भारत जोड़ो का संदेश देते हुए ये यात्रा में शामिल होंगे। इंदौर के लिए सभी पदाधिकारी शुक्रवार को रवाना होंगे।


ये पदाधिकारी 26 व 27 को शामिल होंगे

भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ से 19 पदाधिकारियों का चयन दोनों दिन की यात्रा के लिए किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा स्पीकर डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी, रंजीत रंजन, राजीव शुक्ला, फूलोदेवी नेताम, लोकसभा सांसद दीपक बैज, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, सफी अहमद, राकेश गुप्ता, पंकज महावर, पूर्णचंद्र पाढ़ी शामिल हैं।

26 या 27 को शामिल होने वाली पदाधिकारी

मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, डॉ. शिव डहरिया, कवासी लखमा, जयसिंह अग्रवाल, अनिला भेड़िया, गुरु रूद्रकुमार, उमेश पटेल, अमरजीत भगत 26 या 27 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा 14 संसदीय सचिव, सभी विधायक, पीसीसी पदाधिकारी व अलग-अलग जिलों के पदाधिकारी, निगम-मंडल के पदाधिकारी भी दोनों में से किसी एक दिन शामिल हो सकेंगे।

शाम की फ्लाइट से इंदौर के लिए रवाना होंगे मरकाम

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम 25 नवंबर को शाम की फ्लाइट से इंदौर रवाना होंगे। वे रात दस बजे महू पहुंचेंगे। वहां से रात को ओंकारेश्वर रवाना हो जाएंगे। 26 नवंबर को सुबह ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे ग्राम मोरटक्का से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेंगे। शाम 6.30 बजे महू में बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद आमसभा में हिस्सा लेंगे। रात्रि 8 बजे किशनगंज, महू पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 27 नवंबर रविवार को सुबह 5.30 बजे महू से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेंगे। शाम 7 बजे इंदौर सिटी में यात्रा ब्रेक के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। 28 नवंबर सोमवार को शाम 5.05 बजे बजे इंडिगो के नियमित विमान से इंदौर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Next Story