Begin typing your search above and press return to search.

CG की 12 जनजातियां अब ST समुदाय में: छत्तीसगढ़ की 12 जनजातियों के संबंध में लोकसभा में संशोधन विधेयक पारित

CG की 12 जनजातियां अब ST समुदाय में: छत्तीसगढ़ की 12 जनजातियों के संबंध में लोकसभा में संशोधन विधेयक पारित
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 12 जनजातियों को आदिवासी समुदाय में शामिल करने के लिए बुधवार को लोकसभा में संशोधन विधेयक पारित किया गया। मात्रात्मक त्रुटियों के कारण इन जनजातियों को आदिवासी समुदाय को मिलने वाला लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संशोधन विधेयक पेश किया था। यह विधेयक आज पारित हुआ। इसके अंतर्गत भारिया भूमिया के समानार्थी भूईया, भूईयाँ, भूयां, धनवार के समानार्थी धनुहार धनुवार, नगेसिया, नागासिया के समानार्थी किसान, सावर, सवरा के समानार्थी सौंरा, संवरा, धांगड़ के साथ प्रतिस्थापित करते हुए सुधार, बिंझिया, कोडाकू के साथ साथ कोड़ाकू, कोंध के साथ-साथ कोंद, भरिया,भारिया, पंडो, पण्डो, पन्डो को जनजाति वर्ग में शामिल किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने राज्य की 12 जनजातियों को आदिवासी समुदाय में शामिल करने का बिल लोकसभा में पारित हो जाने पर राज्य के आदिवासी वर्ग के सभी लोगों को बधाई दी है। साथ ही, पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और राज्यमंत्री रेणुका सिंह के प्रति आभार जताया है। साव ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार आदिवासी समाज के होते हुए भी अपने अधिकारों से वंचित जनजाति समाज के लोगों के प्रति संवेदनशील है। यही वजह है कि मोदी सरकार ने राज्य की 12 जनजातियों को उनका वह अधिकार दिया है, जो इन्हें बहुत पहले मिल जाना चाहिए था। जनजाति समाज कल्याण मामलों की केंद्रीय राज्यमंत्री व सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने भी पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री मुंडा के प्रति आभार जताया है।

Next Story