Begin typing your search above and press return to search.

CG BJP नेताओं को गिफ्ट: प्रदेश अध्यक्ष ने पांच जिलाध्यक्षों को प्रदेश कार्यसमिति में दी जगह, इन बागियों का निलंबन बहाल

CG BJP नेताओं को गिफ्ट: प्रदेश अध्यक्ष ने पांच जिलाध्यक्षों को प्रदेश कार्यसमिति में दी जगह, इन बागियों का निलंबन बहाल
X
By NPG News

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पांच पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ-साथ बागी नेताओं को दिवाली का उपहार दिया है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से दिल्ली में मुलाकात करने के बाद जैसे ही साव रायपुर के लिए रवाना हुए, उसके बाद दर्जनभर आदेश जारी हुए हैं। इनमें पांच पूर्व जिलाध्यक्षों को प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही, पांच नेताओं का निलंबन बहाल कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के भाजपा अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद साव ने अपनी नई टीम का गठन किया है। इसी कड़ी में पांच नए जिलों के साथ-साथ 13 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति के बाद जो जिन पांच जिलाध्यक्षों का प्रभार वापस लिया गया था, उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। देखें आदेश...


इन नेताओं का निलंबन समाप्त




सत्यनारायण अग्रवाल ने नगरीय निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर इस्तीफा दिया था।


विजय अग्रवाल ने 2018 के चुनाव में रायगढ़ सीट से पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।


संपत अग्रवाल ने बसना सीट से पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।



Next Story