Begin typing your search above and press return to search.

भाजयुमो जिलाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत: आदिवासी किसान ने थाने में दी शिकायत, धोखाधड़ी कर 10 लाख हड़पने की कोशिश का आरोप

भाजयुमो जिलाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत: आदिवासी किसान ने थाने में दी शिकायत, धोखाधड़ी कर 10 लाख हड़पने की कोशिश का आरोप
X
By NPG News

बैकुंठपुर। एक आदिवासी किसान ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े के खिलाफ धोखाधड़ी कर दस लाख रुपए हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत कलेक्टर से की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा की सदस्यता के साथ पहली ट्रेनिंग जनता को लूटने की दी जाती है।

जानकारी के मुताबिक आनंदी सिंह नाम के किसान की निजी जमीन पर राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत सामुदायिक तालाब की स्वीकृति हुई थी। इसकी पहली किस्त के रूप में दस लाख मिले थे, जिसका मूल्यांकन विभाग द्वारा किया गया है। इसके बाद 10 लाख और मिलने थे, जिसमें विभाग के कर्मचारी अभय गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े और बैंक कर्मचारी शांति राजवाड़े द्वारा धोखाधड़ी की कोशिश करने का आरोप है।




इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा में सदस्यता के साथ पहली ट्रेनिंग जनता को लूटने की दी जाती है। पूर्ववर्ती रमन सरकार का मूल काम भी कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार, घोटाला करना था। सत्ता जाने के बाद भी भाजपा से जुड़े लोग घपलेबाजी, घोटाले बाजी और लूटपाट करने में लगे हुए हैं। भाजपा में जितना बड़ा नेता उतना बड़ा घोटाला है। कोरिया जिला के युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंचल रजवाड़े ने एक गरीब आदिवासी किसान को धोखा देकर उसके खाते से 10 लाख रुपए की हेराफेरी की, जिसकी शिकायत किसान ने की है।

Next Story