Begin typing your search above and press return to search.

भारत जोड़ो यात्रा में सीएम: सीएम भूपेश बघेल कल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे, शाम तक लौट आएंगे

भारत जोड़ो यात्रा में सीएम: सीएम भूपेश बघेल कल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे, शाम तक लौट आएंगे
X
By NPG News

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे विवेकानंद एयरपोर्ट से रवाना होंगे। 3 बजे शेगांव पहुंचेंगे। वहां पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। वे डेढ़ घंटे भारत जोड़ो यात्रा रैली में हिस्सा लेंगे, फिर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे। शाम को सवा 6 बजे वे रायपुर लौट आएंगे।

25 को जाएंगे मरकाम

बता दें कि इसके बाद पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम 25 नवंबर की शाम को इंदौर पहुंचेंगे। वे छत्तीसगढ़ की माटी साथ लेकर जाएंगे। इसके बाद 26, 27 और 28 को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। उनके साथ प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष मिलाकर 250 कांग्रेसी शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत राहुल का छत्तीसगढ़ का कार्यक्रम नहीं बना, इसलिए छत्तीसगढ़ की माटी साथ लेकर मरकाम पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।

Next Story