Begin typing your search above and press return to search.

बड़ी खबर: जगदलपुर जनपद में उपाध्यक्ष बनाने के लिए कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, इन्हें मिली जिम्मेदारी

बड़ी खबर: जगदलपुर जनपद में उपाध्यक्ष बनाने के लिए कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, इन्हें मिली जिम्मेदारी
X
By NPG News

जगदलपुर। जगदलपुर जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन) अमरजीत चावला ने अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल को पर्यवेक्षक और सह पर्यवेक्षक बनाया है।


बता दें कि 22 दिसंबर को उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। इससे पहले दोनों पर्यवेक्षक सभी सदस्यों की बैठक लेकर सर्व सम्मति से एक नाम तय करेंगे। इसके बाद 22 को चुनाव कराएंगे। यह चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि कांग्रेस के 12 और भाजपा के 6 सदस्य होने के बावजूद भाजपा उपाध्यक्ष बनाने में कामयाब रही थी। हाल ही में कांग्रेस ने उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इसमें 18 में 16 सदस्यों ने उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास जताया।

Next Story