Begin typing your search above and press return to search.

बड़ी खबर: भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा, कांग्रेस ने एमपी भाजपा के मीडिया प्रभारी पर कराई एफआईआर

बड़ी खबर: भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा, कांग्रेस ने एमपी भाजपा के मीडिया प्रभारी पर कराई एफआईआर
X
By NPG News

रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा में कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे का वीडियो पोस्ट करने के मामले में कांग्रेस लीगल सेल ने मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कांग्रेस लीगल सेल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार रात को सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।


कांग्रेस नेताओं की रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ उकसाने, षड्यंत्र करने, दंगा भड़काने के प्रयास का अपराध दर्ज किया है। बता दें कि मध्यप्रदेश भाजपा के ऑफिशियल फेसबुक और ट्विटर हैंडल से यह वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। इस पोस्ट को पाराशर ने रीट्वीट किया था।



Next Story