Begin typing your search above and press return to search.

CG कर्ज माफ न्यूज: छत्तीसगढ़ के 17 लाख किसान कर्जदार, इनकी 10 हजार करोड़ की राशि देगी राज्य सरकार

cg karj maf news

CG कर्ज माफ न्यूज: छत्तीसगढ़ के 17 लाख किसान कर्जदार, इनकी 10 हजार करोड़ की राशि देगी राज्य सरकार
X
By Sanjeet Kumar

cg karj maf newsरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे ने नेशनल लेवल पर सुर्खियां बटोरी है। ये ऐसा मुद्दा है, जिसने एक तरह से चुनाव की दिशा ही बदल दी है। किसानों का कर्जा माफ और बिजली बिल हाफ का नारा देकर ही कांग्रेस सत्ता में आई थी। अब एक बार फिर कर्ज माफी के ऐलान ने भाजपा के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

दरअसल, 2500 रुपए से ज्यादा समर्थन मूल्य में धान, राजीव किसान न्याय योजना, खेतिहर मजदूर योजना आदि के कारण कर्ज लेने वाले किसानों की संख्या थोड़ी कम है, फिर भी 17 लाख लोग कर्जदार हैं, जिन्होंने कर्ज लिया है। इतनी संख्या में लोगों का कर्ज माफ होगा। इस पर 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। संभवत: कांग्रेस फिर यह दावा ठोंकेगी कि वे सरकार बनते ही दस मिनट में पूरा कर्ज माफ कर देंगे।

राज्य में पंजीकृत किसानों की संख्या 19.78 लाख थी। राज्य सरकार ने इनकी कर्ज की राशि माफ की और बैंकों में इस हजार करोड़ रुपए भुगतान किया था। इस बार राज्य में 24.87 लाख पंजीक़ृत किसान हैं। एक अनुमान के मुताबिक 70 प्रतिशत लोग कर्ज लेते हैं। इन पर भी दस हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा, जिसे राज्य सरकार पूरा करेगी। राज्य सरकार के शपथ लेते ही फिर दस हजार करोड़ रुपए बैंकों व सहकारी बैंकों में जमा कराए जाएंगे। एक व्यक्ति को 2-3 हजार रुपए से लेकर 2-3 लाख रुपए तक कर्ज माफी होगी।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story