Begin typing your search above and press return to search.

CG Election 2025: नगरीय निकाय चुनाव: आधी आबादी बनेंगी भाग्य विधाता, महतारी वंदन का असर भी आएगा नजर

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नगर निगम,तीन नगरपालिका और इतने ही नगर पंचायत है। नगरीय निकाय चुनाव में इस बार आधी आबादी भाग्य विधाता बनेंगी। महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। नगर पंचायत मल्हार को अपवाद स्वरूप छोड़ दें तो छह निकायों में महिला मतदाता प्रभावी भूमिका में नजर आ रही हैं। जाहिरतौर पर इसका असर चुनाव में दिखाई देगा।

CG Election 2025: नगरीय निकाय चुनाव: आधी आबादी बनेंगी भाग्य विधाता, महतारी वंदन का असर भी आएगा नजर
X
By Radhakishan Sharma

CG Election 2025: बिलासपुर। मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद जो आंकड़ें सामने आए हैं इस देखकर तो एक बात साफ हो गया है कि मौजूदा नगरीय निकाय चुनाव में महिला मतदाताओं की भूमिका बेहद खास रहने वाली है। बिलासपुर जिले की राजनीति में यह पहली मर्तबे हो रहा है जब महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में ज्यादा है। मतदाता सूची में मतदाताओं के दर्ज आंकड़े सत्ताधारी दल के लिए कुछ ज्यादा सुकून देने वाला हो सकता है। देखिए मतदाता सूची का प्रभावी आंकड़ा, जो महिलाओं की प्रभावी मौजूदगी की ओर इशारा कर रहा है।

बिलासपुर जिले के नगरीय निकायों की मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं की कुल संख्या 596575 है। महिला मतदाताओं की संख्या तीन लाख को पार कर गया है। यह जानकर उत्सुकता स्वाभाविक है कि आखिर संख्या कितनी है। तीन लाख 600, ये आंकड़ें हैं जिले के महिला मतदाताओं की। पुरुष वोटरों की संख्या दो लाख 95 हजार 905। इन आंकड़ों को देखने के बाद लोगों की नजरें स्वाभाविकतौर पर राज्य शासन की उन योजनाओं पर जाकर टिक जाती है जो महिलाओं पर फोकस है। लोगों की जुबान पर एक बार फिर महतारी वंदन योजना आने लगी है। राज्य सरकार ने निकायों व पंचायत चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले ही यह घोषणा कर दी है कि चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना का फार्म दोबारा भरवाया जाएगा। उन महिला हितग्राहियों के लिए राहतभरी खबर है जिन्होंने किसी कारणवश फार्म नहीं भर पाई थी। महतारी वंदन योजना के लिए दोबारा फार्म भराने और योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिल रही राशि का असर नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में देखने को मिलेगा या फिर नहीं। इस बात की चर्चा भी होने लगी है।

कितना प्रभावी रहेगी योजनाएं

विधानसभा चुनाव में महतारी वंदन योजना ने कांग्रेस के रणनीतिकारों की चुनावी रणनीति को एक तरह से ध्वस्त कर दिया था। महिलाओं के रुझान के चलते प्रदेश में भाजपा ने दमदार तरीके से वापसी की। वापसी के बाद योजना को मूर्तरूप दिया और हर महीने महिलाओं के बैंक खाते में एक हजार रुपये की राशि सरकार द्वारा जमा कराई जा रही है। महतारियों पर सरकार का भरोसा अब भी कायम है। लोगों की जुबान पर एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि क्या महतारी वंदन के भरोसे भाजपा शहर और गांव में अपनी सरकार बनाने में कामयाब हो पाएगी।

किसानों की नाराजगी पर बोनस का मरहम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट ने चुनाव की घोषणा से पहले किसानों की नाराजगी पर बोनस का मरहम लगाने का काम किया है। कैबिनेट ने तय किया है कि फरवरी में किसानों को शेष राशि प्रति क्विंटल 800 रुपये का भुगतान सरकार करेगी। भाजपाई रणनीतिकारों का मानना है कि सरकार के इस फैसले से किसानों का गुस्सा काफी हद तक कम होगा और सरकार के प्रति नरमी दिखाएंगे।

Next Story