Begin typing your search above and press return to search.

CG Election 2025: आरंग में पहली बार और कांकेर में 50 साल बाद खिला कमल: सिंहदेव ने अपनी सरकार पर फोड़ा कांग्रेस की हार का ठिकरा

CG Election 2025: नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। पार्टी ने एक साथ 10 नगर निगमों में जीत दर्ज की है। इसके साथ ही कई ऐसे निकायों में भी पार्टी ने जीत दर्ज की है, जहां इससे कभी बीजेपी को जीत नहीं मिली थी।

CG Election 2025: आरंग में पहली बार और कांकेर में 50 साल बाद खिला कमल: सिंहदेव ने अपनी सरकार पर फोड़ा कांग्रेस की हार का ठिकरा
X
By Sanjeet Kumar

CG Election 2025: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम ऐतिहासिक हैं। प्रदेश के अधिकांश निकायों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। सभी 10 नगर निगम में बीजेपी के मेयर चुनाव जीत गए हैं। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। पार्टी ने कई ऐसे निकायों में जीत दर्ज की है, जहां इससे पहले बीजेपी को कभी जीत नसीब नहीं हुई थी। इधर, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद निकाय चुनाव में लगे इस तगड़े झटके ने कांग्रेस को हिला दिया है। पूर्व डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर में कांग्रेस की हार के लिए अपनी कांग्रेस सरकार को जिम्‍मेदार ठकराया है।

कांकेर में 50 साल बाद बीजेपी की सत्‍ता

कांकेर नगर पालिका में बीजेपी ने कांग्रेस के अभेद किले को भेद दिया है। कांकरे में बीजेपी के अरुण कौशिक ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को 3807 से मतों से हरा दिया है। यह पहली बार है जब कांकेर नगर पालिका में भाजपा का कब्जा हुआ है। कांकेर नगर पालिका में 50 साल से कांग्रेस का कब्जा था, लेकिन इस बार शहर की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है।

आरंग में पहली बार खिला कमल

कांकेर की तरह रायपुर की आरंग सीट पर भी पहली बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है। आरंग में बीजेपी के संदीप जैन ने नगर पालिका अध्‍यक्ष का चुनाव जीता है। पालिका के 17 में से 10 वार्डों में भी बीजेपी के पार्षद जीतकर आए हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले कभी भी आरंग में बीजेपी अध्‍यक्ष पद का चुनाव नहीं जीती थी।

सिंहदेव ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना

अंबिकापुर में हार को लेकर पूर्व डिप्‍टी सीएम सिंहदेव ने अपनी ही पूर्ववर्ती सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्‍होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार में अंबिकापुर नगर निगम को पर्याप्त फंड नहीं मिला, सो काम नहीं हुए, इसलिए भी हारे।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story