Begin typing your search above and press return to search.

CG Congress Ticket: खड़गे के राजनांदगांव दौरा के बाद जारी होगी कांग्रेस की पहली सूची, पार्टी का फैसला ऐसे दावेदारों को टिकट नहीं

CG Congress Ticket: छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस की रविवार को दो महत्‍वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पार्टी के लिए प्रत्‍याशी चयन को लेकर विस्‍तार से चर्चा हुई है। बैठक में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का दौरा और भारत जोड़ा यात्रा की वर्षगांठ को लेकर भी कार्यक्रम तय किया गया है।

CG Congress Ticket: खड़गे के राजनांदगांव दौरा के बाद जारी होगी कांग्रेस की पहली सूची, पार्टी का फैसला ऐसे दावेदारों को टिकट नहीं
X
By Sanjeet Kumar

CG Congress Ticket: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 (Chhattisgarh Assembly Election 2023) के लिए कांग्रेस प्रत्‍याशियों की पहली सूची अब राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के राजनांदगांव (Kharge's visit to Rajnandgaon) दौरे के बाद जारी होगी। खड़गे का 8 सितंबर को राजनांदगांव दौरा प्रस्‍तावित है। इससे पहले प्रत्याशी चयन को लेकर रविवार की रात को प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित और चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें कुछ सीटों पर प्रत्‍याशी चयन को लेकर सहमति बन गई है। इस बीच सूत्रों के हवाले से जो खबर निकलकर आ रही है उसके अनुसार कांग्रेस इस बार केवल ऐसे नेताओं को टिकट नहीं देगी जिसके पास चुनाव लड़ने का अनुभव न हो। पार्टी ने तय किया है कि केवल उन्‍हीं दावेदारों के नाम पर विचार किया जाएगा जिन्‍होंने पहले किसी भी स्‍तर पर कोई चुनाव लड़ा होगा, चाहे व पंच या पार्षद का ही चुनाव क्‍यो न हो।

पहले 6 सितंबर को जारी होनी थी पहली सूची CG Congress Ticket

कांग्रेस प्रत्‍याशियों की पहली सूची 6 सितंबर को जारी होनी थी। इसके तहत 4 और 5 सितंबर को स्‍क्रीनिंग कमेटी की बैठक प्रस्‍तावित थी। इस बीच राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के दौरा कार्यक्रम को देखते हुए इसे टाल दिया गया है। अब यह बैठक खड़गे के 8 तारीख को प्रस्‍तावित राजनांदगांव दौरा के बाद होगी। बता दें कि स्‍क्रीनिंग कमेटी दावेदारों का नाम फाइनल कर एआईसीसी को भेजेगी। स्‍क्रीनिंग कमेटी की तरफ से भेजे गए पैनल में से ही केंद्रीय समिति प्रत्‍याशियों की सूची जारी करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ बनाएगी कांग्रेस

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस भारत जोड़ों यात्रा की वर्षगांठ मनाएगी। इसका आयोजन 7 सितंबर को किया जाएगा। बीते वर्ष (2022) 7 सितंबर को ही राहुल गांधी ने कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक अपनी भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत की थी। भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


बैठक में प्रदेश में फिर से सरकार बनाने का संकल्प

कांग्रेस की विस्‍तारित बैठक में एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारे पास 75 सीटों के साथ फिर सरकार बनाने की चुनौती है आप लोग चुनौती से अनभिज्ञ नहीं है। आप लोगों ने बहुत से चुनौतिया देखी है। आप लोगों ने 15 साल तक भाजपा की सरकार का सामना किया, हिम्मत नहीं हारे और विजय प्राप्त की। आपको कोई भी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी देती है उसका आप अच्छे से जिम्मेदारी निभाते है। आप कांग्रेस पार्टी का सिपाही बने रहे और यही कारण है की आपकी पहचान बनी रही। हम सबकी पहचान है कांग्रेस पार्टी। हम जो कुछ भी है अपनी कांग्रेस पार्टी के कारण है। आप पार्टी के सच्चे सिपाही है। ये जो तिरंगा गले में पहना है उससे हमारी पहचान होती है आदर सम्मान भी मिलता है। गौरव महसूस होता और हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। हमें गर्व है कि हम कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही है, पार्टी हमें जो भी काम देती है उसे हम गौरव के साथ, आत्मविश्वास के साथ करते है। कांग्रेस पार्टी में काम करके ब्लॉक से लेकर बड़े-बड़े पदो पर जा सकते है। सबके सहयोग के साथ मिलकर काम करना है। पार्टी का कोई भी काम छोटा नहीं होता है हर काम महत्वपूर्ण होता है। हमारी सरकार की उपलब्धि है और आपके क्षेत्र में जो काम हुये है उसे जनता को बतायें। किसी को भी टिकट मिले उनके प्रति काम करें। चुनौतियां देख रहे है कैसे हमारे संविधान बदलने का भी प्रयास किया जा रहा है। ये कुछ भी कर सकते है लेकिन अगर हम आप हमारे सिपाही जमीन पर अड़े रहेंगे तो किसी की ताकत नहीं है कि वो कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर सके। छत्तीसगढ़ में हम बहुत मजबूती पर है। सरकार आयेगी इसमें कोई संदेह की बात नहीं है हमारे काम हुये है। हमें गर्व है हमारे नेतृत्व पर। राहुल गांधी कल आये और लाखों की संख्या हमारे युवा वहां पर मौजूद थे। राहुल गांधी की बात को लोग सुनते है। पिछले बार उन्होंने जो वायदा किया उनको उन्होंने पूरा करके दिखाया। लोगों को विश्वास है कांग्रेस पर, आप लोगों पर, जब आप जाते है एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के कोई पदाधिकारी और एक तरफ आप खड़े हो जाये आम लोगों के बीच में आप पर विश्वास करेंगे भाजपा के नेताओं पर विश्वास नहीं करेंगे क्योंकि उनको मालूम है कि कांग्रेस झूठ की राजनीति नहीं करती। अपना काम करना है निभाना है जो भी काम हमें मिलेगा उसको हम इस तरह से करके दिखायें कि नतीजे नजर आयें। एक-एक सीट महत्वपूर्ण है।

07 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनायेंगे। राहुल गांधी ने ऐतिहासिक कार्यक्रम करके दिखाया है जिसमें देश को जोड़ा मोहब्बत में। इस भारत जोड़ो पदयात्रा से लोगों की सोच में बदलाव आया। आप लोगों ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का सफल आयोजन भी किया। हम छत्तीसगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे। छत्तीसगढ़ में 64000 फेरे ट्रेनों के रोक दिया गया है इसका सीधे-सीधे नुकसान आम छत्तीसगढ़ के लोगों का हुआ है। 24 ट्रेने अभी रोक दी है। इनके खिलाफ भी कांग्रेस आवाज उठायेगी।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रभारी कुमारी सैलजा जी के नेतृत्व में सेक्टर, जोन के पदाधिकारी का प्रशिक्षण हुआ। संकल्प शिविर कार्यक्रम चल रहा है। भरोसे का सम्मेलन हुआ, राजीव युवा मितान का सम्मेलन हुआ जो युवाओं के लिये ऐतिहासिक सम्मेलन था। 8 सिंतबर को राजनांदगांव में भरोसे का सम्मेलन होने वाला है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आयेंगे। 7 सितंबर 2022 को राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरूआत की थी। राहुल गांधी ने कांग्रेस के मूल सिद्धांत को लेकर लोगों के बीच गये। राहुल गांधी ने नारा दिया था कि जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो।

भाजपा जिस तरह से हमलावर हुये अफवाह फैलाये, झूठ बोले। धान खरीदी राज्य सरकार करती है केंद्र सरकार सिर्फ चावल खरीदी है। प्रधानमंत्री वोट पाने के लिये झूठ का सहारा ले रहे है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाये। भाजपा के आरोप पत्र में भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित नहीं था क्योंकि उनके आरोप पत्र पर भाजपा के कार्यकर्ता को विश्वास नहीं था। भाजपा की सरायपाली की सभा में लोग इकट्ठा नहीं हुये थे तो उन्होंने उड़ीसा से भीड़ लाया गया। इंडिया की बैठक हो रही है सारे विपक्ष के नेता गंभीरता से आगे बढ़ रहे है भाजपा इसलिये भयभीत है। देश का ध्यान भटकाने के लिये वन नेशन वन इलेक्शन की बाते कर रही है। भाजपा की कार्यप्रणाली से हम सबको डरना नहीं है। संसद की बैठक बुलाये है लेकिन एजेंडा नहीं बताया है क्यों बुलाया है? हम अपनी सरकार के कामों के दम पर फिर से सरकार बनायेंगे।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं। आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 के लिये सभी काम करना है। एआईसीसी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पूरे प्रदेश में जाकर काम करना है और छत्तीसगढ़ में 2023 में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाना है। इन जिम्मेदारी को बखूबी और ईमानदारी के साथ निभाना है। विधानसभा चुनाव में जाना है। क्षेत्र में तैयारी के साथ पहला दायित्व पार्टी को पर्याप्त समय दे और चुनाव की रणनीति बनाये। पीसीसी द्वारा जो काम दिया जाएगा उनको बूथ लेवल तक पहुंचाना है। विधानसभा चुनाव में महासचिव, संयुक्त महासचिव, जिला एवं लोक सभा संभाग के सभी लोगों को जिम्मेदारी दी जायेगी। 1 माह में 10 दिन विधानसभा क्षेत्रों में जाकर काम करना है। देश में जो हालात है रेल के मामले को लेकर आने समय में धरना प्रर्दशन करना है। 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ है। 7 सिंतबर 2022 को पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की थी। इस दौरान 100 से अधिक बैठक, छोटी सभायें 13 विशाल सार्वजनिक सभायें किया। भारत जोड़ो यात्रा की ऐतिहासिक वर्षगांठ 7 सिंतबर को जिला स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा सम्मेलन के रूप में होगी। कांग्रेस सरकार के काम को जन-जन तक पहुंचाना है। पार्टी की मजबूती के लिये काम करना है। 75 प्लस सबको मिलकर जिताना है। पार्टी जिसको भी टिकट दे सब को मिलकर काम करना है। सरकार के कामो और योजनाओं को लेकर जनता तक जाना है। युवा सम्मेलन ऐतिहासिक सम्मेलन हुआ है। सभी नये पदाधिकारी में ऊर्जा और जोश है। युथ कांग्रेस में काम करने के बाद युवाओं को मौका मिला है। वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलना है और उनके मार्गदर्शन में काम करना है। जिस तरह से अमित शाह छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ झूठा आरोप पत्र लेकर आये। काला चिट्ठा 15 साल का केन्द्र सरकार की नाकामी को जनता तक पहुंचाया। भाजपा का आरोप पत्र झूठ का पुलिंदा साबित हुआ। भाजपा के आरोप पर हम सबको मिलकर काम करना है। नई ऊर्जा और नई ताकत के साथ काम करना है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी के साथ कदम से कदम मिलकर चलना है और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। कांग्रेस की विचारधारा को लेकर जनता तक पहुंचाना है और मेहनत निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करना है। बैठक का संचालन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, आभार संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने किया।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story