Begin typing your search above and press return to search.

CG Congress Ticket: 7 में 4 महिलाएं, CG में कांग्रेस ने 18 महिलाओं को दिया टिकट

CG Congress Ticket: 7 में 4 महिलाएं, CG में कांग्रेस ने 18 महिलाओं को दिया टिकट
X
By Sanjeet Kumar

CG Congress Ticket: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने सभी 90 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने आज 7 नामों की तीसरी और आखरी सूची जारी की। 7 में चार महिलाओं को टिकट दिया गया है। इसमें बैकुंठपुर से पार्टी ने सिटिंग एमएलए अंबिका सिंहदेव पर फिर से भरोसा जताया है। सरायपाली से चतुरी नंद को टिकट दिया है। महासमुंद से रश्मि चंद्राकार और सिहावा से अंबिका मरकाम को मैदान में उतारा है। भाजपा अब तक 86 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है, उसमें 15 महिलाएं हैं।

वहीं पहली और दूसरी सूची में 14 महिलाओं को टिकट दिया गया है इसमें

प्रतापपुर से राजकुमारी मरावी

लैलूंगा से विद्यावती सिदार

सारंगढ़ से उत्तरी जांगड़े

पाली-तानाखार से तुलेश्वरी सिदार

तखतपुर से रश्मि सिंह

बिलाईगढ़ से कविता प्राण लहर

धरसींवा से छाया वर्मा

कुरूद से तारिणी चंद्राकर

संजारी-बालोद से संगीता सिन्हा

डौंडीलोहारा से अनिला भेंडिया

डोंगरगढ़ से हर्षिता बघेल

भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी

खैरागढ़ से यशोदा वर्मा

पामगढ़ से शेषराज बर्मन



Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story