Begin typing your search above and press return to search.

CG कैबिनेट विस्तार? CM विष्णुदेव ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर शुरू

CG cabinet vistar? राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की...राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात कोई नई बात नहीं है। दोनों के बीच बीच बीच मे भेंट होती रहती है। मगर इस बार लंबे समय बाद मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचे...

CG  कैबिनेट विस्तार? CM विष्णुदेव ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर शुरू
X
By Sandeep Kumar

CG cabinet vistar? रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात कोई नई बात नहीं है। दोनों के बीच बीच बीच मे भेंट होती रहती है। मगर इस बार लंबे समय बाद मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं चलने लगी है।

मुख्यमंत्री इस हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ रायपुर से वाराणसी, और वाराणसी से दिल्ली गए थे। इसको देखते बीजेपी के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़ कर देखा जा रहा। हालांकि, सरकारी प्रेस नोट में मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मिलना सौजन्य भेंट बताया गया है।




Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story