Begin typing your search above and press return to search.

CG BJP State Working Committee: बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू: पहली बार पार्टी कार्यालय से बाहर करनी पड़ रही है बैठक, जानिये..क्‍या है वजह

CG BJP State Working Committee: बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो चुकी है। कार्यक्रम के मंच पर संगठन के नेताओं के साथ मंच पर मौजूद हैं केंद्रीय मंत्री और विधानसभा अध्‍यक्ष भी मौजूद हैं।

CG BJP State Working Committee: बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू: पहली बार पार्टी कार्यालय से बाहर करनी पड़ रही है बैठक, जानिये..क्‍या है वजह
X
By Sanjeet Kumar

CG BJP State Working Committee: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पार्टी मुख्‍यालय से बाहर हो रहा है। बैठक का आयोजन राजधानी के साइंस कॉलेज परिसर में स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम मेंह हो रही है। बैठक में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हैं। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित अन्‍य नेता मौजूद हैं।

प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कार्यालय से बाहर आहूत की जा रही है। इस कार्यसमिति को बड़ा रूप दिया गया है। यही वजह है कि कार्यक्रम स्थल बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के स्थान पर राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम को चुना गया है।

श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यसमिति में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सांसद, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, निवृत्तमान सांसद, विधायक, निवृतमान विधायक, समस्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, जिला भाजपा एवं समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष भाजपा, समस्त प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, निगम महापौर नेता प्रतिपक्ष, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष को बैठक की अपेक्षित श्रेणी में रखा गया है। इस प्रकार बैठक में एक हजार से ज्यादा पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे।

श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भाजपा अब लगभग तीन माह बाद प्रस्तावित नगरीय निकाय और उसके बाद होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों पर फोकस कर रही है। बैठक के लिहाज से पंजीयन से लेकर समापन तक का प्रारूप तैयार हो गया है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story