Begin typing your search above and press return to search.

CG BJP Meeting: CG BJP की बड़ी बैठक: सीएम के साथ नए-पुराने प्रदेश अध्‍यक्ष की मौजूदगी में चल रही है बैठक, जानिए.. क्‍या है मामला

CG BJP Meeting:

CG BJP Meeting: CG BJP की बड़ी बैठक: सीएम के साथ नए-पुराने प्रदेश अध्‍यक्ष की मौजूदगी में चल रही है बैठक, जानिए.. क्‍या है मामला
X
By Sanjeet Kumar

CG BJP Meeting: रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश के सह प्रभारी नीतीन नबीन, प्रदेश अध्‍यक्ष किरण देव, पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष व डिप्‍टी सीएम अरुण साव सहित अन्‍य पदाधिकारी मौजूद हैं।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय देते हुए बधाई दी। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का जिक्र करते हुए बताया कि आप सब की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी उन्होंने छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भी उनके अध्यक्ष के कार्यकाल में शानदार प्रयासों के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, उप मुख्‍यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, नितिन नबीन, अजय जमवाल और पवन साय सहित सभी का अभिनंदन करते हुए कहा आज बैठक का कलेवर बदला बदला नजर आ रहा है जैसी जीत विधानसभा में हुई वैसे ही लोकसभा में 11 की 11 सीटे जीतेंगे।


मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष गृह मंत्री, सभी केंद्रीय मंत्रियों संगठन के सभी नेताओ, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, मनसुख मांडविया, नितिन नबीन, अजय जमवाल शिव प्रकाश छत्तीसगढ़ के सभी नेतागण कार्यकर्ता गण का धन्यवाद दिया।मोदी गारंटी पर लोगो को विश्वास है पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ की दुर्गति कर दी थी जनता इनसे छुटकारा चाहती है।जहां भी हम जाते है वहां जनता में भारी उत्साह दिखता है पूरे प्रदेश में ऐसा उत्साह है हम सबकी जिम्मेदारी है हम जनता की अपेक्षा पर खरे उतरे।


सीएम ने कहा कि मोदी जी की गारंटी के अनुसार हमने 18 लाख आवास पहली कैबिनेट में ही स्वीकृत किए। 25 दिसंबर को हम दो साल का बोनस देने में सफल हुए।पूरे प्रदेश में 12 लाख किसानों को 3716 करोड़ का भुगतान किया गया। अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना के लिए प्रावधान किया गया है। कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है हम 11 की 11 लोकसभा सीटे जीतेंगे। आप सभी का मार्गदर्शन मुझे मिलता रहे जिससे मैं अपना दायित्व निभाने में सफल हो सकूं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सह प्रभारी संगठन के नेताओ का स्वागत करते हुए सभी को प्रचंड जीत की बधाई दी। कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा था आप सभी के सहयोग हमने खूब मेहनत की और सफलता प्राप्त की। अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान मुझसे कोई गलती हुई हो तो उसके लिए माफी चाहूंगा। जब मैं अध्यक्ष बना था तो लोग पूछते थे की आप बहुत पीछे हो, कैसे जीतोगे तो मैं निश्चिंत होकर कहता था हम अपने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जरूर जीतेंगे। विधानसभा चुनावों के बाद हम सभी लोकसभा चुनावो की तैयारी में लग गए है। सत्ता पाना हमारा मकसद नहीं है सेवा करना हमारा मकसद है इसीलिए विधानसभा चुनाव जीतकर हम चुप नहीं बैठेंगे। मै बूथ स्तर सहित सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओ की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। अब प्रचंड जीत के बाद पूरी विनम्रता से जनता के बीच जाकर कार्य करना है। छत्तीसगढ़ को लोकसभा चुनावो में कांग्रेस मुक्त करने का संकल्प लेकर कार्य करना है। अध्यक्ष के कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद दिया।

प्रदेश पदाधिकारी बैठक में नितिन नबीन ने कहा कार्यकर्ता हमेशा कहता था हमे अपनी सरकार चाहिए आज वो बात हो चुकी है आपको आपकी अपनी सरकार मिल चुकी है उसकी सभी को बधाई। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी को नमन किया। सभी को बधाई देते हुए कहा आज छत्तीसगढ़ का सरल आदिवासी आज इस प्रदेश का मुख्यमंत्री बन कर कार्य कर रहा है यह एक बेहद सुखद अनुभव है।

नितिन नबीन ने कहा वातावरण ऐसा बना दिया गया था जिससे भाजपा नही जीतेगी ऐसा बताया जाता था लेकिन हम तेज गति से कार्य करते रहे। आंदोलन पे आंदोलन करते रहे जनता का साथ मिल रहा था सभी आंदोलनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने जब नारा दिया था अऊ नही सहिबो,बदल के रहिबो तब तय हो गया था भाजपा की सरकार आके रहेगी। लोकसभा चुनावो को लेकर अपना मार्गदर्शन देते हुए उन्होंने कहा हमे 11 सीटे जीतना हैं कार्य में लग जाना है पूरी मेहनत करना है। 30 सीटों में हम 51 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल करने में सफल हुए है।हमे इससे भी ज्यादा वोट हासिल करने है। जल्द ही बैठकों का दौर भीं शुरू होगा राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलेगा।

नबीन ने कहा कि मोर्चा स्तर पर राष्ट्रीय अधिवेशन होंगे,युवा मोर्चा के बैनर तले नव मतदाता के 5 हजार जगहों पर कार्यक्रम होंगे। महिला मोर्चा लखपति दीदी कार्यक्रम करेंगी। सोशल मीडिया वॉरियर्स बनाने का काम करेंगे। पार्टी में नए लोगो को जोड़ने का क्रम जारी रहेगा। पूरे देश में गांव चलो अभियान होगा। इस तरह के कई कार्यक्रम होंगे हर कार्य के लिए अलग अलग कमिटी बनाई जायेगी। अगले 4 महीने आगे के कार्यों में लगना है।अच्छे के साथ साथ अपनी कमियों की भी चर्चा करनी है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story