Begin typing your search above and press return to search.

CG BJP: CG बीजेपी की कल बड़ी बैठक: राष्‍ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश करेंगे लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

CG BJP: भाजपा छत्‍तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर जीत के लक्ष्‍य के साथ चुनावी रण में उतर चुकी है। लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय खोले जा रहे हैं। प्रत्‍येक लोकसभा के लिए नेताओं की जिम्‍मेदारी तय कर दी गई है।

CG BJP: CG बीजेपी की कल बड़ी बैठक: राष्‍ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश करेंगे लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
X
By Sanjeet Kumar

CG BJP: रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने राष्‍ट्रीय स्‍तर पर 400 पार का लक्ष्‍य रखा है। इसके लिए पार्टी पार्टी हर एक सीट को लेकर मंथन कर रही है। पार्टी के इस 400 पार के लक्ष्‍य में छत्‍तीगसढ़ की 11 सीटें भी महत्‍वपूर्ण है। राज्‍य बनने के बाद से अब तक हुए लोकसभा के चुनाव में भाजपा अधिकतम 10 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है। 2019 में पार्टी 11 में से 9 सीट जीत पाई थी, लेकिन इस बार पार्टी सभी 11 सीटों पर जीत के लक्ष्‍य के साथ मैदान में उतर चुकी है। इस लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए जमीनी स्‍तर पर कवायद शुरू हो चुकी है।

छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की अब तक की तैयारियों और कार्यक्रमों की समीक्षा का दौर शुरू हो गया है। पार्टी के राष्‍ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कल प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय में बैठक लेंगे। इसमें सभी लोकसभा प्रभारियों को बुलाया गया है। बैठक में शामिल होने के लिए शिव प्रकाश आज शाम को रायपुर पहुंच रहे हैं। प्रदेश संगठन के सह प्रभारी नीतीन नबीन भी इस बैठक में शामिल होंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार कल की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में राष्‍ट्रीय स्‍तर से जारी कार्यक्रमों पर कितना काम हुआ है और आगे की रणनीति पर बात होगी।

बता दें कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति कर दी है। वहीं, रायपुर के साथ ही 4 लोकसभा क्षेत्रों में केंद्रीय चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन किया जा चुका है। एक दिन पहले ही संगठन में नई नियुक्तियां की गई है। संभागों प्रभारियों के नाम भी तय कर दिए गए हैं। चर्चा है कि भाजपा इसी महीने छत्‍तीसगढ़ सहित देश की ज्‍यादातर सीटों के लिए प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर देगी। सूत्रों के अनुसार शिव प्रकाश की अध्‍यक्षता में कल होने वाली बैठक में चुनाव की तैयारी के साथ ही संभावित प्रत्‍याशियों के नामों पर भी विचार हो सकता है।

5 को हो सकती है भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक

इस बीच खबर आ रही है कि 5 फरवरी को दिल्‍ली में भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाली बैठक में प्रत्‍याशी चयन को लेकर बात होने की संभावना है। बता दें कि भाजपा संसदीय बोर्ड में कुल 11 लोग हैं। इनमें पीएम मोदी, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नड्डा और शाह के अलावा राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्‍पा, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. के. लक्ष्मण, कबाल सिंह लालपुरा, डॉ सुधा यादव,, डॉ सत्यनारायण जटिया और बी एल संतोष शामिल हैं।

छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के प्रभारी, संयोजक और सह संयोजकों की सूची

रायपुर- संदीप शर्मा प्रभारी, अशोक बजाज संयोजक, विधायक पुरंदर मिश्रा और गुरु खुशवंत सिंह सह संयोजक।

कोरबा- धरमलाल कौशिक प्रभारी, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े संयोजक और मनोज शर्मा सह संयोजक।

सरगुजा- लखनलाल साहू प्रभारी, चम्पादेवी पावले उप प्रभारी, कमलभान सिंह मरावी संयोजक और अखिलेश सोनी सह संयोजक।

बिलासपुर- डा. सियाराम साहू प्रभारी, विधायक धर्मजीत सिंह संयोजक और पूर्व मंत्री डा. कृष्णमूर्ति बांधी सह संयोजक।

रायगढ़- प्रबोध मिंज प्रभारी, गोमती साय संयोजक और विजय अग्रवाल सह संयोजक।

जांजगीर-चांपा- गौरीशंकर अग्रवाल प्रभारी, गुरुपाल सिंह भल्ला उप प्रभारी, कृष्णकांत चंद्रा संयोजक और डा.खिलावन साहू व डा. दिनेश लाल जांगड़े सह संयोजक।

राजनांदगांव- नारायण चंदेल प्रभारी, राजीव अग्रवाल उप प्रभारी, मधुसूदन यादव संयोजक और नीलू शर्मा व दिनेश गांधी सह संयोजक।

दुर्ग- चंदूलाल साहू प्रभारी, अवधेश चंदेल संयोजक और प्रीतपाल बेलचदंन सह संयोजक।

महासमुंद- मोतीलाल साहू प्रभारी, भावना बोहरा सह प्रभारी, शंकरलाल अग्रवाल संयोजक, संतोष उपाध्याय सह संयोजक।

बस्तर- महेश जैन प्रभारी, श्रीनिवास राव मद्दी संयोजक और संजय पांडेय सह संयोजक।

कांकेर- अभिषेक सिंह प्रभारी, संतोष बाफना सह प्रभारी, भरत मटियारा संयोजक, यज्ञदत्त शर्मा और नीलकंठ टेकाम सह संयोजक।



Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story