Begin typing your search above and press return to search.

cg assembly election bjp candidate भाजपा में टिकट वितरण में परिवारवाद के आरोपों पर पूर्व सीएम डॉ. रमन ने दिया जवाब, देखें वीडियो

cg assembly election bjp candidate: विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने अपने 21 प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। सूची जारी होते ही इसको लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है।

cg assembly election bjp candidate भाजपा में टिकट वितरण में परिवारवाद के आरोपों पर पूर्व सीएम डॉ. रमन ने दिया जवाब, देखें वीडियो
X
By Sanjeet Kumar

रायपुर। भाजपा में टिकट वितरण में परिवारवाद का आरोप कांग्रेस लगा रही है। पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह के भांजे को विधानसभा का टिकट दिए जाने को लेकर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आज कटाक्ष किया। इन आरोपों पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने जवाब दिया।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम डॉ. रमन ने कहा कि भाजपा में कहीं कोई परिवारवाद नहीं है। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि परिवारवाद कांग्रेस की विचारधारा में शामिल है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पद की लालसा से कार्य नहीं करते बल्कि संगठन की मजबूती और क्षेत्र के हित के लिए कार्य करते हैं और संगठन में सबको उनके कार्य के आधार पर जिम्मेदारियां दी जाती है। भाजपा में कोई परिवारवाद नहीं है यहां जो भी होता है गुणदोष के आधार पर होता है। प्रत्‍याशी चयन की एक प्रक्रिया है जो मंडल से जिला और प्रदेशस्‍तर तक चलता है।

बता दें कि भाजपा ने एक दिन पहले ही अपने 21 प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की है। इसमें खैरागढ़ से विक्रांत सिंह को टिकट दिया गया है। विक्रांत सिंह पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के भांजे हैं। इसको लेकर आज मुख्‍यमंत्री बघेल ने भाजपा पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की सूची में एक चौकाने वाली बात है। सूची में डॉ. रमन सिंह के भांजा विक्रांत सिंह का नाम होना सबसे बड़ी खबर है। सीएम भूपेश ने कहा कि विक्रांत सिंह को टिकट दिए जाने में एक बड़ा संकेत दिख रहा है। इससे लग रहा है कि अब शायद डॉ. रमन सिंह और उनके पुत्र अभिषेक सिंह को भाजपा टिकट न दें।



Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story