Begin typing your search above and press return to search.
CG-शत-शत प्रतिशत महिलाएं कराएंगी मतदानः सारंगढ़ नगरपालिका में सभी बूथों पर महिलाओं की ड्यूटी, नारी सशक्तिकरण का अनोखा प्रयोग बनेगा पिंक बूथ

रायपुर, 15 दिसंबर 2021। आमतौर पर चुनाव में ड्यूटी लगते ही महिला स्टाफ नाम कटवाने की जुगत में लग जाती हैं मगर रायगढ़ जिले का सारंगढ़ नगरपालिका पहला नगरपालिका बन गया है, जहां चुनाव शत-शत प्रतिशत महिलाएं कराएंगी। और कोई जोर-जबर्दस्ती नहीं, बल्कि सभी की सहमति से।
सारंगढ़ नगरपालिका चेयरमैन इस बार महिला के लिए रिजर्व है। सारंगढ़ में महिला वोटरों की संख्या भी पुरुषों से अधिक है। बताते हैं, सारंगढ़ के एसडीएम नंदकुमार चौबे ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनूठा प्रयास करते हुए महिलाओं से चुनाव कराने का प्लान किया। इस संदर्भ में उन्होंने महिला कर्मचारियों से बात की तो लगभग सभी इसके लिए तैयार हो गईं।
इसके बाद नगरपालिका चुनाव के 24 मतदान केंद्रों के लिए 108 महिलाओं का चयन किया गया। इसमें पीठासीन अधिकारी भी महिलाएं होंगी।
Next Story
