Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 23 जुलाई को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश...

पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 23 जुलाई को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश...
X
By NPG News

ग्वालियर 20 जून 2022। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उन्हें 23 जुलाई को न्यायालय में पेश होने के आदेश दिए है।

मालूम हो कि, पिछले दिनों अपने एक बयान में दिग्विजय ने भाजपा पर पैसे लेकर पाकिस्तान की जासूसी करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद एडवोकेट अवधेश सिंह भदोरिया ने मानहानि का केस लगाया था।

उक्त वकील ने न्यायालय के सामने एक सीडी भी पेश की थी। वकील अवधेश ने अपने तीन साथियों के साथ शपथ पत्र पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने के लिए आवेदन लगाया था, लेकिन अधीनस्थ न्यायालय ने 11 जनवरी 2020 को इसे निरस्त कर दिया था। अपर सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार जोशी के आदेश को चुनौती देते हुए जेएमएफसी कोर्ट में उक्त वकील ने अब इस मामले में रिवीजन फाइल की है।

कोर्ट ने दिग्विजय के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 499 और 500 के तहत उन्हें आरोपी बनाकर 23 जुलाई को कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किए हैं।

Next Story