Begin typing your search above and press return to search.

Brihaspati Singh Biography in Hindi: रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह का जीवन परिचय...

Brihaspati Singh Biography in Hindi: रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह का जीवन परिचय...
X
By NPG News

एनपीजी डेस्क। विधायक बृहस्पति सिंह छतीसगढ़ के रामानुजगंज विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर दूसरी बार विधायक चुने गए है। रामानुजगंज विधानसभा छतीसगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 7 कहलाता है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व है। विधायक बृहस्पति सिंह का जन्म बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम- भंवरमाल मे 7 अक्टूबर 1960 को हुआ था। उनके पिता का नाम किस्मत सिंह था। बृहस्पति सिंह ने आठवीं तक पढ़ाई की है। मात्र साढ़े 12 साल की उम्र में उनका विवाह 18 मार्च 1973 को शीला सिंह के साथ हुआ। विवाह के समय उनके पत्नी की उम्र 8 वर्ष थी। उनके दो पुत्र व दो पुत्री है।

बृहस्पति सिंह का पेशा कृषि है। उनकी 1 करोड़ 70 लाख रुपये की कुल संपत्ति है। उनका स्थायी पता जेल रोड रामानुजगंज जिला बलरामपुर छतीसगढ़ है। व राजधानी रायपुर में उनका पता ड़ी-6 सिविल लाइन्स रायपुर (छतीसगढ़) है। उनकी अभिरुचियों में कृषि कार्य एवं जनसेवा, पर्यटन अपने बड़ो के अनुभवों से सीखना है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुवात पंच के रूप में की थी। वे अविभाजित सरगुजा जिले के रायचंद्रपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिनिया के वार्ड क्रमांक 11 के पंच थे। वे फिर जिला पंचायत सदस्य भी बने। मध्यप्रदेश राज्य कृषि और ग्रामीण बैंक मर्यादित रायपुर छतीसगढ़ के संचालक बने। फिर अध्यक्ष छतीसगढ़ राज्य कृषि और ग्रामीण विकास बैंक मर्यादित भोपाल भी रहे।

रामानुजगंज विधानसभा सीट से 2013 में प्रथम बार कांग्रेस के टिकट पर बृहस्पति सिंह विधायक चुने गए। 2014-15 में सदस्य प्रश्न एवं संदर्भ समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2015-16 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य प्राक्कलन समिति चुने गए। 2016-17 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के कल्याण समिति के अध्यक्ष बने। 2017-18 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति पटल पर रखे गए पत्रों के परीक्षण करने संबंधी समिति के सदस्य रहे। 2018-19 में विधानसभा के सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के सदस्य रहे। 2019-20 सभापति अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति तथा सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2020-21 में सभापति अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के कल्याण समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2020 में उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण चुने गए।

रमानुजगंज विधानसभा में 188701 वोटर है। जिसमे से 162825 (82.31 प्रतिशत) वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। बृहस्पति सिंह को कुल 64580 वोट मिले। वही उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी रामकिशनु सिंह को 31664 वोट मिले थे।

Next Story