Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग BJP राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश अचानक पहुंचे रायपुर, तत्काल कोंडागांव के लिए निकले; संभागीय नेताओं की ले रहे बैठक

छत्तीसगढ़ के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद अचानक शिवप्रकाश के दौरे को लेकर बढ़ी सरगर्मी

ब्रेकिंग BJP राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश अचानक पहुंचे रायपुर, तत्काल कोंडागांव के लिए निकले; संभागीय नेताओं की ले रहे बैठक
X
By NPG News

रायपुर, 01 मई 2022। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी शिवप्रकाश रविवार को अचानक रायपुर पहुंचे। उनके इस दौरे की सूचना पार्टी के चुनिंदा नेताओं को ही थी। यहां से संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश उपाध्यक्ष को लेकर वे सीधे कोंडागांव के लिए रवाना हो गए। कोंडागांव में बस्तर संभाग के भाजपा नेताओं की बैठक ले रहे हैं। बैठक में विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, किरण देव, दिनेश कश्यप सहित प्रमुख नेता मौजूद हैं।

शिवप्रकाश के इस दौरे को लेकर भाजपा में सरगर्मी बढ़ गई है। एक दिन पहले ही नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बैठक ली थी, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक व संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हुए। इसमें आक्रामक ढंग से काम करने के निर्देश दिए गए थे। अब अचानक शिवप्रकाश बस्तर पहुंच गए। इससे पहले भी छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के बस्तर दौरे और उसमें राजधानी के नेताओं को खबर नहीं देने पर सवाल उठते रहे हैं।


इससे पहले कांकेर सांसद मोहन मंडावी से मिले और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Next Story