Begin typing your search above and press return to search.
ब्रेकिंगः खैरागढ़ उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कोमल जंघेल को बनाया प्रत्याशी, चुनाव में होगा घमासान

रायपुर, 23 मार्च 2022। खैरागढ़ विधापनसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कोमल जंघेल को प्रत्याशी बनाया है। कोमल जंघेल दो बार खैरागढ़ से विधायक रह चुके हैं। वे संसदीय सचिव भी रहे हैं। कांग्रेस ने कल लोधी समाज की नेत्री यशोदा वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया था। कोमल जंघेल के मैदान में उतरने से चुनाव रोचक हो गया है। भाजपा भी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। कोमल जंघेल कल पर्चा दाखिल करेंगे।
वहीं जोगी कांग्रेस ने नरेंद्र साने को प्रत्याशी बनाया है।
Next Story
