Begin typing your search above and press return to search.

BJP प्रवक्ता शर्मा सस्पेंड: टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान देने पर बीजेपी ने नुपुर शर्मा को सस्पेंड किया, जिंदल भी निष्कासित

भाजपा ने दोनों के बयानों से झाड़ा पल्ला, कहा- यह पार्टी के मूल विचार के खिलाफ है।

BJP प्रवक्ता शर्मा सस्पेंड: टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान देने पर बीजेपी ने नुपुर शर्मा को सस्पेंड किया, जिंदल भी निष्कासित
X
By NPG News

NPG डेस्क, 05 जून 2022। भाजपा ने टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने पर प्रवक्ता नुपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख नवीन जिंदल को भी निष्कासित किया है। पार्टी महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने स्पष्ट किया है, 'बीजेपी किसी भी धर्म के पूजनीयों का अपमान स्वीकार नहीं करती। किसी भी धर्म-संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला विचार स्वीकृत नहीं है।'


नुपुर शर्मा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शर्मा पर ज्ञानवापी मंदिर मसले पर एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित बयान देने का आरोप है। इसी तरह जिंदल पर देश के हितों के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखने का आरोप है।


दोनों ही मामलों में भाजपा पर सवाल उठने लगे थे, जिसके बाद भाजपा ने दोनों के विचारों से खुद को अलग किया और अब कार्रवाई भी की गई है।

Next Story