Begin typing your search above and press return to search.

धान, पोषण आहार और आवास मुद्दे पर बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सरकार को लिया निशाने पर, बोले...हर मोर्चे पर विफल है सरकार

BJP President Vishnudev Sai took aim at the government on paddy, nutritional food and housing issue, said... the government has failed on every front

धान, पोषण आहार और आवास मुद्दे पर बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सरकार को लिया निशाने पर, बोले...हर मोर्चे पर विफल है सरकार
X
By NPG News

रायपुर, 29 नवंबर 2021। धान ख़रीदी, प्रधानमंत्री आवास और पोषण आहार के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। पत्रकार वार्ता में आँकड़ों के साथ प्रदेशाध्यक्ष भाजपा विष्णु देव साय ने सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया।

साय ने कहा, "बारदाना का पता नहीं है,कांग्रेस बस दोषारोपण करती है, विधानसभा में सरकार स्वीकार कर चुकी है कि बारदाना में केंद्र सरकार की भुमिका नहीं होती, रक़बा कम किया जा रहा है, किसानों का पंजीयन तक नहीं हो पा रहा है.."

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री आवास में राज्य ने राज्यांश नहीं दिया, 11 लाख से ज्यादा ग़रीबों को छत से वंचित करने का काम किया है। पोषण आहार का काम छिन लिया गया है, 21 हज़ार से ज़्यादा महिलाओं रेडी टू फ़ूड का काम करती थीं, अब उसे विभाग को दे दिया गया।"

उन्होंने संकेत दिया है कि, धान ख़रीदी और पोषण आहार मुद्दे को लेकर वह आंदोलन की क़वायद करेगी।

Next Story