Begin typing your search above and press return to search.

अम्बेडकर की राह पर भाजपा: छत्तीसगढ़ प्रभारी पुरंदेश्वरी ने कहा- अम्बेडकर के विचारों से भाजपा ने लिया 'सबका साथ-सबका विकास' नारा

डी. पुरंदेश्वरी और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भारत रत्न की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

अम्बेडकर की राह पर भाजपा: छत्तीसगढ़ प्रभारी पुरंदेश्वरी ने कहा- अम्बेडकर के विचारों से भाजपा ने लिया सबका साथ-सबका विकास नारा
X
By NPG News

रायपुर, 14 अप्रैल 2022। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास नारा भाजपा ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर तय किया है। यह कहना है कि भारत की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का। पुरंदेश्वरी ने कहा कि बाबा साहब ने जीवनभर जात-पात के भेदभाव से ऊपर सबको साथ रहने का संदेश दिया। उन्हीं के विचारानुसार भाजपा का नारा है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास यानी जाति-पाति के भेदभाव से परे सभी वर्गों के लिए समान रूप से विकास।

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर छत्तीसगढ़ प्रभारी पुरंदेश्वरी और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पुरंदेश्वरी ने कहा कि आज के दिन भारत रत्न की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ उनके विचारों का अनुसरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश सदियों तक एकता और अखंडता के सूत्र में बंधा रहे ऐसा संविधान बाबा साहब ने देश को दिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 व विशेष राज्य के दर्जे का पहला विरोध बाबा साहब ने किया था। पंडित जवाहरलाल नेहरू से उनके इस मामले में स्पष्ट मतभेद थे। देश में छोटे राज्यों की परिकल्पना बाबा साहब ने की थी। उन्हीं के चिह्नों पर चलते हुए अटलजी ने प्रशासन की आम लोगों तक पहुंच तक हो इसलिए छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। इस दौरान राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी उपस्थित थे।

Next Story