Begin typing your search above and press return to search.

BJP MLA Vijay Sharma Biography in Hindi: भाजपा विधायक विजय शर्मा का जीवन परिचय...

MLA Vijay Sharma Biography:– भाजपा के विजय शर्मा ने कांग्रेस के कद्दावर मंत्री और सिटिंग एमएलए रहे मोहम्मद अकबर को 39552 वोटों से हराया है। विजय शर्मा छत्तीसगढ़ में हिंदुत्व का नया चेहरा बन कर उतरे हैं। शर्मा कवर्धा जिला पंचायत सदस्य रहने के अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे। कांग्रेस से लड़ाई लड़ने के दौरान झंडा कांड में जेल भी गए। वर्तमान में विजय शर्मा प्रदेश भाजपा संगठन में महामंत्री के पद पर हैं।

BJP MLA Vijay Sharma Biography in Hindi: भाजपा विधायक विजय शर्मा का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

BJP MLA Vijay Sharma Biography in Hindi: छत्‍तीसगढ़ के डिप्‍टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा मास्टर आफ कम्प्यटूर एप्लीकेशन (MCA) किया है। उन्‍होंने अपने कॉरियर की शुरुआत इसी डिग्री के आधार पर नौकरी से की थी। शुरुआत में उन्‍होंने कुछ कॉलेजों में अध्यापन का कार्य किया फिर एमसीए की डिग्री के आधार पर उन्‍हें पेजर कंपनी में नौकरी की। इसके बाद वे लंबे समय तक रिलायंस टेलीकॉम में ऑपरेटर के रुप में काम किया। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य का निर्माण (2000) हुआ तब वे रिलायंस के साथ ही जुड़े हुए थे।

डिप्‍टी सीएम शर्मा के पास गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की भी जिम्‍मेदारी है। चर्चित कवर्धा विधानसभा से भाजपा के विजय शर्मा ने कांग्रेस के कद्दावर मंत्री रहे मोहम्मद अकबर को 39592 वोटों के अंतर से चुनाव हराया है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बनाया है। डिप्टी सीएम के रूप में विजय शर्मा ने 13 दिसंबर को शपथ ली। सामुदायिक तनाव व हिंसा के बाद हाईप्रोफाइल सीट बनी कवर्धा से भाजपा ने विजय शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया था।

भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में होती है गिनती

विजय शर्मा वर्तमान में प्रदेश भाजपा संगठन में महामंत्री के पद पर है। पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके विजय शर्मा कवर्धा के जिला भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। 50 वर्षीय विजय शर्मा को भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में गिना जाता है। वे भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। पिछले पांच सालों से सत्ताधारी पार्टी से लड़ाई लड़ने के दौरान झंडा कांड में जेल भी गए थे।

भौतिक शास्‍त्र में एमएससी और एमसीए की भी डिग्री

विजय शर्मा के पिता का नाम रतन लाल शर्मा है। वे मकान नंबर 26 शास्त्री मार्ग महावीर स्वामी चौक कवर्धा तहसील कवर्धा जिला कबीरधाम के रहने वाले हैं। उनका मोबाइल नंबर 9425564966 है। उनका विवाह रश्मि शर्मा से हुआ है। पुत्र का नाम अभिनव शर्मा है। विजय शर्मा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल मध्य प्रदेश से सन 1991 में 12वीं बोर्ड पास किया है। इसके बाद पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर से संबद्ध शासकीय महाविद्यालय कवर्धा से 1994 में बीएससी गणित किया है। 1996 में पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर से भौतिक शास्त्र में एमएससी किया है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से ही 1997 में पीजीडीसीए किया है। सन 1998 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से डिप्लोमा इन इंग्लिश किया है। 2001 में भोज विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश भोपाल से एमसीए किया है।

कवर्धा में हुए झंडा विवाद से आए चर्चा में

कवर्धा विधानसभा सीट में झंडा विवाद का बड़ा असर देखने को मिला है। वर्ष 2021 में कवर्धा शहर में हुए झंडा विवाद के चलते कर्फ्यू की स्थिति बनी थी और प्रदेश भर के बड़े अफसर व पुलिस बल को कवर्धा में तैनात करना पड़ा था। हालात यहां तक बने कि पुलिस अधीक्षक का लॉ एंड ऑर्डर के चलते तबादला करना पड़ा। भाजपा ने इस सीट पर हिंदुत्व को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा। यहां प्रचार करने के लिए हिंदुत्व का चेहरा माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कवर्धा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के प्रचार के लिए पहुंचे। जिसका फायदा भी भाजपा को मिला और शहर के साथ ही वनांचल क्षेत्र में भी भाजपा आगे बढ़ गई और पिछले चुनाव में 58000 वोट से जीतने वाले मोहम्मद अकबर इस बार हार गए।

जनता की समस्‍याओं को लेकर मुखर रहते हैं शर्मा

विजय शर्मा की जीत का मुख्य आधार उनकी जनता की समस्याओं को मुखर होकर सामने लाना है। चाहे वह धान खरीदी मामला हो या फिर राशन कार्ड बनवाना बिजली व्यवस्था में सुधार करना जैसे कार्य को वह जनता के बीच जाकर ही कराते रहे। इसके लिए वह अधिकारियों से लड़ते सांस ही जनता की समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन तक किया।

कवर्धा विधानसभा में 2695 35 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा के प्रत्याशी विजय शर्मा को 1442 257 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद अकबर को 104665 वोट मिले। मोहम्मद अकबर को विजय शर्मा ने 39552 वोटो से हराया। इस विधानसभा में तीसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी के खड्गराज सिंह रहे उन्हें 6334 वोट मिले। नोटा को 925 वोट मिले। इस विधानसभा से 16 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।

कवर्धा विधानसभा में 81.34% पुरुषों एवं 81.1 15% महिलाओं ने मतदान किया। मोहम्मद अकबर को महिला व पुरुष मिला कर कुल 38.61% वोट मिले। वही विजय शर्मा को 53.22% वोट मिले।

व्यक्तिगत जानकारी-

नाम - विजय कुमार शर्मा

पिता का नाम - स्व. रतन लाल शर्मा

जन्म दिनांक - 19/07/1973

भाषा - छत्तीसगढ़ी (बोली), हिन्दी, अंग्रेजी

शैक्षणिक योग्यता -

1 MCA 1998 -2001

(म.प्र. भोज मुक्त विश्वविद्यालय, रायपुर अध्ययन केन्द्र)

2 डिप्लोमा इन इंगलिश लैंगुवेज - 1997

(पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय अध्ययन केन्द्र रायपुर)

3 MSc ( भौतिकी शास्त्र) (मास्टर आफ साइसं) 1994 - 1996

राजनैतिक क्षेत्र मे कार्य -

01. प्रदेश महामंत्री - भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़।

02. प्रदेश मंत्री - भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ।

03. मार्च 2016 से 2020 तक - प्रदेश अध्यक्ष , युवा मोर्चा छत्तीसगढ़

04. फरवरी 2020 से ( 4 वर्षो के लिए) जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र. 09 जिला कबीरधाम

05. मई 2015 - दिसम्बर 2015 - जिला अध्यक्ष (भा.ज.पा.) कार्यकारी

06. फरवरी 2015 से जनवरी 2020 जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि क्षत्रे क्र. 07 जिला ( पत्नि सदस्य रही)

07. 2011 से मई 2015 तक - जिला महामंत्री भा.ज.पा. कबीरधाम

08. 2008 से सन् 2010 तक जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा जिला कबीरधाम

09. 2004 से सन् 2008 तक - जिला अध्यक्ष भा.ज.पा. युवा मोर्चा जिला कबीरधाम 10. 2001 से सन् 2003 जिला कबीरधाम मे राजनीतिक रूप से सक्रिय रहें।

11. 1993 से सन् 1994 तक - छात्र संघर्ष मोर्चा स्थानीय छात्र संगठन का गठन कर उसमे सक्रिय रहें।

12. 1992 -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर अधिवेशन में सम्‍मलित हुए।

13. सन् 1991 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पैनल से स्वामी करपात्री जी शा. उ. मा. विद्यालय कवर्धा मे शाला नायक रहें।

14. 1990 - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दुर्ग अभ्यासवर्ग मे सम्मिलित हुए।

15. 1989 से 1991 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कवर्धा नगर इकाई के सह. संयोजक रहें।

जीवकोपार्जन पूर्व मे

01. 1998 से 2001 तक - Reliance telecom limited रायपुर केन्द्र में ऑपरेटर विभाग मे कार्य

02. 1996 - 1997 तक - “Page Me” पेजर कम्पनी में ऑपरटे र के पद पर कार्य

03. 1996 - 1998 मे - सेंट्रल कालेज रायपुर, प्रगति कालेज रायपुर, इंजीनियरिंग कालेज रायपुर मे अध्यापन का कार्य ।

वर्तमान में - कृषि तथा परिवारिक संसाधनो ( किराये के दुकान/मकान) पर निर्भर

अन्य जानकारी

रूचि - पर्यटन तथा अध्ययन

खले - क्रिकटे के राज्य स्तरीय , एथलेटिक्स में अनेक पुरस्कार प्राप्त।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story