BJP MLA Shakuntala Singh Porte Biography in Hindi: भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते का जीवन परिचय
BJP MLA Shakuntala Singh Porte Biography:– शकुंतला पोर्ते भाजपा की टिकट पर प्रतापपुर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुई हैं। वे भाजपा में बीस साल से सक्रिय हैं। वे जनपद सदस्य, जनपद उपाध्यक्ष, जिला भाजपा मंत्री,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रही।

BJP MLA Shakuntala Singh Porte Biography in Hindi: शकुंतला सिंह पोर्ते बलरामपुर– रामानुजगंज जिले की प्रतापपुर विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी राजकुमारी मरावी को 11708 वोटों के अंतर से चुनाव हराया हैं। जाने उनके बारे में...
- नाम: शकुंतला सिंह पोर्ते
- जाति:– गोंड़
- जन्म तिथि:– 26 जुलाई 1980
- जन्म स्थान:–अंबिकापुर
- निवास:– ग्राम मुढ़िया
- पोस्ट:–जनकपुर, तहसील रघुनाथ नगर जिला बलरामपुर–रामानुजगंज छत्तीसगढ़
- शिक्षा::–बीए,एलएलबी,कंप्यूटर
- व्यवसाय:– अधिवक्ता
- पति का नाम:– लाल बहादुर सिंह पोर्ते
- पति का व्यवसाय– पुलिस विभाग में नौकरी
- पुत्र का नाम:–सौरभ सिंह पोर्ते
- शिक्षा:– दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली में बीए सेकंड ईयर में अध्ययनरत
- पुत्री का नाम:– तन्वी सिंह पोर्ते
- शिक्षा:– नौवीं ओपीएस स्कूल अंबिकापुर।
- ससुर:–स्वर्गीय तेजनाथ सिंह पोर्ते
शकुंतला सिंह पोर्ते के ससुर स्वर्गीय तेजनाथ सिंह पोर्ते जनसंघ के समय से भाजपा में सक्रिय रहे हैं। वह लगातार 50 सालों तक ग्राम पंचायत जनकपुर के सरपंच रहे हैं। सरपंच पद पर रहते हुए ही 12 अक्टूबर 2021 को उनका स्वर्गवास हो गया। भाजपा ने सन 1984–85 में विधानसभा पाल से अपना विधायक प्रत्याशी बनाया था जिसमें लगभग 1500 वोटो के अंतर से चुनाव हार गए थे।
शकुंतला सिंह पोर्ते ने वर्ष 2003 में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली। वह वर्ष 2005 से 2010 तक जनपद सदस्य रहीं। शकुंतला सिंह पोर्ते महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंडल रघुनाथ नगर रही। वर्ष 2009 से 2010 तक वाड्रफनगर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रही। वह भाजपा की दो बार बलरामपुर जिले की जिला मंत्री भी रही। भाजपा महिला मोर्चा की बलरामपुर जिले की 2021 से 2023 तक जिला अध्यक्ष रही। भाजपा महिला मोर्चा की 2023 में बलरामपुर जिले की दुबारा जिलाध्यक्ष बनी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 में जिला जौनपुर अंतर्गत मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला प्रभारी के रूप में एक माह तक प्रवास कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में सक्रियता से प्रचार-प्रसार का कार्य की। 20 वर्षों से शकुंतला सिंह पोर्ते भाजपा में सक्रिय है।
प्रतापपुर विधानसभा में 177837 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शकुंतला पोर्ते को 83796 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी मरावी को 72088 वोट मिले। तीसरा स्थान गोंगपा के जगमोहन सिंह का रहा। उन्हें 17041 वोट मिले। नोटा को 4351 वोट किपेम यहां कुल 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।
2023 में जीत की कहानी:–
शकुंतला सिंह पोर्ते की जीत का प्रमुख कारण उनका लगातार 20 वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय रहना है। इसके अलावा 17 अगस्त 2023 को घोषित भाजपा की लिस्ट में उन्हें टिकट मिल गई थी। उन्हें चुनाव प्रचार के लिए ढाई महीने से ज्यादा का समय मिला था और वह विधानसभा के कोने-कोने तक पहुंच पाई। विधानसभा में कांग्रेस की एंटी इनकंबेंसी का लाभ भी भाजपा प्रत्याशी को मिला। टीएस सिंहदेव को सीएम नहीं बनाए जाने से पूरे सरगुजा संभाग में नाराजगी थी जिसका परिणाम कांग्रेस को भुगतना पड़ा।
यहां कांग्रेस ने मंत्री रहे प्रेमसाय सिंह टेकाम का टिकट काट दिया था। जिससे काम समेत उनके सारे कार्यकर्ता चुनाव से दूरी बनाए रहे। टेकाम का टिकट कटना भी नुकसान देह रहा। शकुंतला पोर्ते वाड्रफनगर से आती है। वे वहां जनपद उपाध्यक्ष भी रह चुकी थी। उन्हें वहां काफी बढ़त मिली जबकि कांग्रेस वहां से पीछे रही।