Begin typing your search above and press return to search.

BJP MLA Rohit Sahu Biography in Hindi: भाजपा विधायक रोहित साहू का जीवन परिचय

BJP MLA Rohit Sahu Biography: रोहित साहू राजिम विधानसभा से भाजपा की टिकट पर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। 2018 का चुनाव उन्होंने जनता कांग्रेस से लड़ा था। रोहित ने अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ला की सीट मानी जाने वाली राजिम से उनके उत्तराधिकारी अमितेश शुक्ला को 11911मतों से चुनाव हराया है। अमितेश यहां से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे दो बार सरपंच रहें है और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं।

BJP MLA Rohit Sahu Biography in Hindi: भाजपा विधायक रोहित साहू का जीवन परिचय
X
By Sanjeet Kumar

BJP MLA Rohit Sahu Biography: रोहित साहू राजिम से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के प्रत्याशी और सिटिंग विधायक अमितेश शुक्ला को उन्होंने 11911 मतों के अंतर से चुनाव हराया है। रोहित साहू वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने 2018 का चुनाव छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से लड़ा था।

  • पिता:– विष्णु राम साहू
  • माता:– बिसाहिन बाई साहू
  • जन्मतिथि:– 9 जून 1978
  • शिक्षा:– हायर सेकेंडरी
  • पत्नी का नाम:– भुवनेश्वरी साहू
  • संतान:– पायल साहू, प्राची साहू, झील कुमार साहू
  • ग्राम:– पिपरछेड़ी, थाना व तहसील:–राजिम
  • जिला:– गरियाबंद
  • वर्तमान निवास:– राजिम तहसील ऑफिस के पास,थाना व तहसील राजिम जिला गरियाबंद
  • व्यवसाय:– फर्शी उद्योग, कृषि
  • विधानसभा,:– राजिम, क्षेत्र क्रमांक 54
  • लोक सभा क्षेत्र:– महासमुंद क्रमांक 09
  • फोन नंबर:– 7000365108

सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन का परिचय

रोहित साहू ने भाजपा में प्रवेश 17 नवंबर 2021 को किया वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य जिला गरियाबंद क्षेत्र क्रमांक 2 से हैं। वह उपाध्यक्ष जिला साहू सांगवी वर्ष 2022 में रह चुके हैं। वे प्रमुख सलाहकार साहू समाज राजिम भक्तिन मंदिर समिति रहें हैं। रोहित साहू राजिम विधानसभा से वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें इस दौरान 23776 वोट मिले थे। वह गरियाबंद जिले के हमाल मजदूर संघ के 2003 से 06 तक जिला उपाध्यक्ष रहे थे। अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ साहू समाज राजिम परिक्षेत्र 2006 से 2009 तक रहे। 2010 से 2015 तक ग्राम पंचायत सेम्हरतरा पिपरछेड़ी रहें। फिर 2015 से 2020 तक दुबारा सरपंच रहे। रोहित साहू साहू समाज के प्रचार सचिव, संयोजक, संयुक्त सचिव, प्रचार मंत्री भी रहे।

रोहित साहू को सरपंच के प्रथम कार्यकाल में बेस्ट सरपंच अवार्ड से विकासखंड स्तरीय सम्मान प्राप्त हुआ। सरपंच के दूसरे कार्यकाल में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत जिले में गांव को पहले ओडीएफ मुक्त गांव बनाया। गांव में रोहित साहू के द्वारा किए गए विकास को देखने के लिए दिल्ली से 18 आईएएस अफसरों की टीम आई। गांव में विद्युतीकरण ग्राम पंचायत भवन बनवाने का कार्य मंदिरों का जीर्णोद्धार एवं बंजर भूमि का समतलीकरण कर गांव की भूमि को कृषि योग्य भूमि बनाया।

राजिम विधानसभा में कुल 192 279 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा के प्रत्याशी रोहित साहू को 96423 वोट मिले। कांग्रेस के प्रत्याशी अमितेश शुक्ला को 84512 वोट मिले। रोहित साहू ने 11911 मतों से जीत हासिल की। निर्दलीय संतु ध्रुव तीसरे स्थान पर रहें। उन्हें तीन हजार 240 वोट मिले। नोटा को 2506 वोट मिले। यहां कुल 11 उम्मीदवार थे।

अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री समाचार शुक्ला की सीट राजीम विधनसभा से अमितेश शुक्ल पिछले 25 वर्षों से चुनाव लड़ रहें है। इस वर्ष मिला कर उन्होंने कुल 6 चुनाव लड़े हैं। जिनमें से तीन चुनावों में उन्होंने जीत हासिल की है। लगातार 6 चुनावों में कांग्रेस के एक ही प्रत्याशी को देख कर जनता ने बदलाव का मन बना लिया था। यही वजह है कि विधानसभा की 70% जनता के कृषक होने के बावजूद भी कर्ज माफी का जादू इस विधानसभा में नहीं चला। रोहित साहू ने क्षेत्र में विकास नहीं होने को मुद्दा बनाया। साहू वोटरों ने भी उनके साथ दिया जिसके चलते उन्हें जीत हासिल हुई।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story