Begin typing your search above and press return to search.

BJP MLA Ram Vichar Netam Biography In Hindi: बीजेपी विधायक राम विचार नेताम का जीवन परिचय

BJP MLA Ram Vichar Netam Biography:– शिक्षक रहें राम विचार नेताम कॉलेज की पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति में आ गए थे। इसके बाद शिक्षक की नौकरी करने लगे 1990 में पहली बार भाजपा की टिकट पर पाल विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। पांच बार विधायक रहने वाले राम विचार नेताम भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। छठवीं बार वे कांग्रेस के प्रत्याशी अजय तिर्की को 69911 वोटों से चुनाव हरा कर विधायक बनें हैं।

BJP MLA Ram Vichar Netam Biography In Hindi: बीजेपी विधायक राम विचार नेताम का जीवन परिचय
X
By Gopal Rao

BJP MLA Ram Vichar Netam Biography In Hindi : रामविचार नेताम बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की को 29663 वोट से चुनाव हराकर विधायक बने है। नेताम को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की कैबिनेट में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।

रामविचार नेताम का जन्म अविभाजित सरगुजा जिले के बलरामपुर ब्लॉक के सनावल ग्राम में एक मार्च 1962 को हुआ था। उन्होंने अंबिकापुर पीजी कॉलेज से स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की है। इस दौरान वे छात्र राजनीति में सक्रिय थे। पढ़ाई खत्म होने के बाद वापस सनावल आकर वे स्कूल में शिक्षक की नौकरी करने लगे। वर्ष 1990 में उन्होंने पाल विधानसभा क्षेत्र से पहली बार भाजपा की टिकट से विधायक निर्वाचित हुए। पाल विधानसभा अनुसूचित जाति जनजाति के लिए रिजर्व सीट है। रामविचार नेताम 1993 में दूसरी, 1998 में तीसरी, 2003 में चौथी व 2008 में पांचवी बार विधायक निर्वाचित हुए।

2001 से 2003 तक के रामविचार नेताम अविभाजित सरगुजा जिले के जिला भाजपा अध्यक्ष बने। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के अध्यक्ष रहे। भाजपा की सरकार में वे राजस्व, आदिम जाति कल्याण, गृह व जेल, उच्च शिक्षा,जल संसाधन मंत्री रहें। रामविचार नेताम भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रहने के साथ झारखंड राज्य के सह प्रभारी व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी का भी दायित्व सम्हाला। 2013 में उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी बृहस्पति सिंह ने चुनाव हराया। जिसके बाद वे 2018 के चुनाव में भी विधायक नही बन सके। भाजपा ने उन्हे विधानसभा चुनाव हारने के बाद 2015 में राज्यसभा सांसद बनाया।

2023 विधानसभा में जीत की कहानी:–

इस विधानसभा में कुल 182447 वोटर है। रामविचार नेताम को 99574 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की को 69911 वोट मिले है। आम आदमी पार्टी के नीलम को 1879 वोट मिले है। नोटा को 3499 वोट मिले। यहां कुल 11 उम्मीदवार थे।

कांग्रेस ने अपने सिटिंग विधायक बृहस्पति सिंह की टिकट काट कर अजय तिर्की को टिकट दिया था। जिसका नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ा। सरगुजा संभाग में भाजपा के लगभग 10 स्टार प्रचारकों ने सभा ली। भाजपा की स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा,राजनाथ सिंह जैसे लोग थे। जबकि पूरे सरगुजा संभाग में सिर्फ राहुल गांधी ने एक सभा की। जिसका नुकसान सरगुजा संभाग के कांग्रेस प्रत्याशियों को उठाना पड़ा। इसके अलावा तक देव को मुख्यमंत्री नहीं बनाने के नुकसान के चलते सरगुजा संभाग की सारी सीटें कांग्रेस हार बैठी। इसके अलावा यहां कांग्रेस ने देर से टिकट जारी किया था। अजय तिर्की की पहचान क्षेत्र में सिर्फ डॉक्टर के रूप में थी। बृहस्पति सिंह के समर्थकों ने भी यहां टिकट कटने के चलते काम नहीं किया।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story