Begin typing your search above and press return to search.

BJP MLA Rajesh Agarwal Biography in Hindi: भाजपा विधायक राजेश अग्रवाल का जीवन परिचय...

MLA Rajesh Agrwal Biography:– राजेश अग्रवाल पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अंबिकापुर विधानसभा सीट से मंत्री टीएस सिंहदेव को चुनाव हराया हैं। राजेश पहले कांग्रेस में थे और बाबा के समर्थक थे। 2018 में वे भाजपा में आए हैं। वे नगर पंचायत अध्यक्ष रहें हैं।

BJP MLA Rajesh Agarwal Biography in Hindi: भाजपा विधायक राजेश अग्रवाल का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

BJP MLA Rajesh Agarwal Biography in Hindi: अंबिकापुर जिले की अंबिकापुर विधानसभा सीट से राजेश अग्रवाल विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कड़े मुकाबले में 94 मतों से हराया हैं। अंबिकापुर विधानसभा सीट प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। जहां से प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव विधायक है। उनके खिलाफ राजेश अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतरे थे। ज्ञातव्य है कि राजेश अग्रवाल खुद भी पहले कांग्रेस में थे। टीएस सिंहदेव से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी थी और भाजपा प्रवेश कर गए थे।

राजेश अग्रवाल पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे। 2009 के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। पर एक वोट के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार से चुनाव हार गए थे। 2014 के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था और चुनाव जीत कर नगर पंचायत अध्यक्ष बने थे। राजेश अग्रवाल की गिनती लखनपुर व उदयपुर क्षेत्र में जमीनी स्तर पर पकड़ वाले नेताओं में होती है। 2017 में कांग्रेस की उठापटक के चलते टीएस सिंहदेव से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा प्रवेश कर लिया था। 2018 का विधानसभा चुनाव में भी राजेश अग्रवाल ने टीएस सिंहदेव के खिलाफ भाजपा से टिकट मांगा था। पर उनकी जगह अनुराग सिंहदेव को भाजपा ने टिकट दिया था। अब राजेश अग्रवाल को टीएस सिंहदेव की जगह भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

व्यापारिक परिवार से आने वाले राजेश अग्रवाल मारवाड़ी समाज से ताल्लुकात रखते हैं। राजेश अग्रवाल के पिता चांदीराम अग्रवाल की गिनती लखनपुर उदयपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित और बड़े व्यापारियों में होती थी। उनके भाई विजय अग्रवाल भी दो बार लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष रहे हैं।

2023 में जीत का कारण:–

नया चेहरा और लखनपुर इलाके का होने के कारण उन्हें उस एरिया से होने फायदा मिला। इसी क्षेत्र से टीएस सिंहदेव को बढ़त मिलती थी जो इस बार नहीं मिल पाई। पिछले तीन चुनाव की अपेक्षा इस बार भाजपा एकजुट होकर चुनाव लड़ी। डिप्टी सीएम होने के बाद भी क्षेत्र में विकास नहीं करने का आरोप भाजपा ने लगाया।

पिछले चुनाव में सीएम बनने की उम्मीद में लोगों ने उन्हें बंफर वोटिंग की थी। पर वे सीएम नहीं बन पाए। ढाई ढाई साल वाले सीएम के मुद्दे पर भी बाबा सीएम नहीं बनें। उन्हें दबाने के लिए उनके काम रोके जाने लगे। आहत होकर उन्होंने पंचायत विभाग से इस्तीफा भी दे दिया। जिसके चलते जनता में उनकी छवि कमजोर हुई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और नोटा ने भी काफी वोट काटे।

भाजपा के राजेश अग्रवाल को 90780 वोट मिले। यहां कुल 1939 84 मतदाताओं ने मतदान किया था। टीएस सिंहदेव को 90686 वोट मिले। वे 94 वोट से चुनाव हार गए। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बालसाय कोर्राम को 6083 वोट मिलें। नोटा को 2168 वोट मिले।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story