BJP MLA Kedarnath Kashyap Biography in Hindi: भाजपा विधायक केदारनाथ कश्यप का जीवन परिचय...

BJP MLA Kedarnath Kashyap Biography in Hindi: भाजपा विधायक केदारनाथ कश्यप का जीवन परिचय...
X

Kedar Hath Kashyap

MLA Kedarnath Kashyap Biography:– चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए केदार कश्यप ने भाजपा की टिकट पर नारायणपुर जिले की नारायणपुर विधानसभा से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी व सिटिंग एमएलए चंदन कश्यप को 19188 वोटों से चुनाव हरा कर पिछले चुनाव का बदला पूरा किया हैं। 2018 के चुनाव में चंदन कश्यप ने उन्हें महज 2647 वोट के मामूली अंतर से हराया था। वें बस्तर के सांसद रहे स्वर्गीय केदार कश्यप के पुत्र हैं। अपने पिता की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे केदार कश्यप राज्य बनने के बाद तीन बार लगातार विधायक रह चुके हैं। पहली बार विधायक निर्वाचित होने के बाद ही केदार कश्यप मंत्री बन गए थे। तीनों बार विधायक निर्वाचित होने के बाद मंत्री बने। केदार कश्यप बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता भी हैं।

BJP Candidate Kedar Hath Kashyap Biography in Hindi: चौथी बार नारायणपुर विधानसभा से विधायक निर्वाचित होने वाले केदार कश्यप का मुकाबला इस बार भी पिछले दो चुनावों की तरह कांग्रेस के सिटिंग विधायक चंदन कश्यप से था। 2013 और 18 के चुनाव में चंदन कश्यप को कांग्रेस ने केदार कश्यप के खिलाफ टिकट दिया था। 2013 में केदार कश्यप ने चंदन कश्यप को 12 हजार से अधिक मतों से हराया था।

2023 में जीते कश्‍यप को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की कैबिनेट में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग का मंत्री बनाया गया है।

केदार कश्यप का जन्म 5 नवंबर 1974 को बस्तर जिले के फरसा गुड़ा (भानपुरी) में हुआ था। उनके पिता का नाम स्व. बलीराम कश्यप हैं। उनके पिता बस्तर के सांसद रहने के अलावा वहां के कद्दावर आदिवासी नेता थे। उनकी राजनीतिक विरासत उनके पुत्र केदारनाथ कश्यप संभाल रहे हैं। केदार कश्यप ने स्नातकोत्तर तक शिक्षा ग्रहण की है। उनका व्यवसाय कृषि है। केदारनाथ कश्यप का विवाह 4 मई 2001 को शांति कश्यप के साथ हुआ है। केदार कश्यप के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। केदार कश्यप ग्राम पोस्ट फरसागुड़ा, भानपुरी जिला बस्तर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उनका मोबाइल नंबर 9425261000 हैं।

केदार कश्यप सन 2000 में सदस्य प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा रहे। वह भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। जिला बस्तर के बस्तर ब्लॉक में जनपद सदस्य भी रहें। 2003 में केदार कश्यप पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। 2008 में दूसरी एवं 2013 में तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए। पहली बार विधायक निर्वाचित होने के साथ ही वे राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के स्वतंत्र प्रभार में रहे। 2008 में विधायक निर्वाचित होने के बाद आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रहे। 2013 में कांग्रेस के प्रत्याशी चंदन कश्यप को केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा से हराया। केदार कश्यप को भाजपा ने 54874 वोट मिले थे। जबकि चंदन कश्यप को 42074 वोट मिले थे। चुनाव जीतने के बाद चंदन कश्यप मंत्री आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री बने। 2018 के चुनाव में केदार कश्यप का सामना एक बार फिर से कांग्रेस के चंदन कश्यप से हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप 58652 को वोट मिले। वही भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप को 56005 वोट मिले थे। केदार कश्यप वर्तमान में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भी हैं।

2023 विधानसभा में केदार कश्यप की जीत का फैक्टर:–

नारायणपुर विधानसभा सीट कश्यप परिवार की ही सीट मानी जाती है। केदार कश्यप के पिता स्वर्गीय बलिराम कश्यप भाजपा के कद्दावर नेता और बस्तर से सांसद रहे बलिराम कश्यप के बेटे हैं। क्षेत्र में पिता की पहचान की बदौलत 2003 के विधानसभा चुनाव में पहली बार ही चुनाव जीत कर वे मंत्री बन गए थे। जिसके बाद 2008 व 2013 में भी लगातार चुनाव जीतकर मंत्री बने। मंत्री रहने के दौरान क्षेत्र में कई काम करवाएं और अपनी पकड़ भी मजबूत की। 2018 के विधानसभा चुनाव में कड़े मुकाबलें में कांग्रेस के प्रत्याशी चंदन कश्यप ने उन्हें मात्र 2647 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया था।

दिसंबर 22 में नारायणपुर में दो समुदायों के बीच झड़प ने बड़ा रूप ले लिया था। यहां आदिवासियों और विश्वासियों ( ईसाई धर्म मानने वाले आदिवासी) के बीच टकराव के चलते विवाद की स्थिति बनी थी। हालात यहां तक बिगाड़े थे कि नारायणपुर के तत्कालीन एसपी सदानंद कुमार के सर में चोट लगी और वह भी घायल हो गए थे। दोनों समुदायों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 100 से अधिक लोगों पर अपराध कायम किया था। जिसके चलते दोनों समुदायों के लोग सरकार की कार्यवाही से नाराज थे। इसका खामियाजा भी कांग्रेस को चुनाव में उठाना पड़ा।

नारायणपुर विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 190917 हैं। जिसमें से 143370 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा के केदार कश्यप को 69110 वोट मिलें। कांग्रेस के चंदन कश्यप को 49922 वोट मिलें। केदार कश्यप को 19188 वोटों से जीत मिली।

Tags

Next Story