Begin typing your search above and press return to search.

BJP MLA Bhavna Bohra Biography in Hindi: भाजपा विधायक भावना बोहरा का जीवन परिचय...

MLA Bhavna Bohra Biography:– भावना बोहरा पहली बार पंडरिया विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुई हैं। वर्तमान में जिला पंचायत की सदस्य व सभापति हैं साथ ही भाजपा संगठन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री हैं। उन्होंने कांग्रेस के नीलकंठ चंद्रवंशी को 26398 वोटों से हराया हैं।

BJP MLA Bhavna Bohra Biography in Hindi: भाजपा विधायक भावना बोहरा का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

BJP MLA Bhavna Bohra Biography in Hindi: रायपुर। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी भावना बोहरा ने कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा से पहली बार में ही चुनाव जीत कर विधायक निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस के सिटिंग विधायक नीलकंठ चंद्रवंशी को 26398 वोटों से चुनाव हराया हैं। 41 साल की भावना जिला पंचायत कवर्धा में जिला पंचायत सदस्य व सभापति हैं। वे एक स्कूल का संचालन करती हैं साथ ही समाज सेवा के लिए एनजीओ चलातीं हैं। वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री हैं। भावना समाज सेवी संस्थान चलाती हैं। कवर्धा-बेमेतरा और आसपास के क्षेत्रों में काफी चर्चित हैं। खास बात यह है कि वे पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की रिश्ते में भांजी भी हैं।


बीएससी और एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई

भावना का जन्म 24 अगस्त 1982 को हुआ। वे कवर्धा जिले के नवा आबादीपारा ग्राम रणवीरपुर तहसील सहसपुर लोहारा की रहने वाली हैं। उनका मोबाइल नंबर 9826509800 हैं। उन्होंने गवर्मेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बेमेतरा से वर्ष 2000 में बायो लेकर हायर सेकेंडरी की परीक्षा उत्तीर्ण की हैं।

फिर बीएससी की पढ़ाई की। वर्ष 2023 में इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से एमएसडब्ल्यू की डिग्री प्राप्त की। भावना के पति मनीष बोहरा व्यापार करते हैं। भावना बोहरा को भी कृषि व व्यापार से आय होती हैं। उनकी दो बेटियां इशिता व ईशान्या हैं। भावना ब्राह्मण परिवार की है और जैन समाज में शादी की हैं। ससुराल में खेती किसानी करने वाले ज्यादा हैं। साथ ही, पंचायत की राजनीति में दखल है।

सोशल मीडिया में 45 हजार फॉलोअर

भावना अच्छी वक्ता होने के साथ साथ लोगों से भी काफी जुड़ी हुई हैं। भाजपा के कई कार्यक्रमों में अच्छी खासी भीड़ के साथ उन्होंने अपनी दखल दिखाई थी। इससे वे काफी चर्चा में भी रहीं। यही नहीं, सोशल मीडिया में भी वे एक्टिव हैं. फेसबुक पर उनके 45 हजार फॉलोअर हैं।

2023 में जीत के फैक्टर:–

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में भावना बोहरा पिछले 3 साल से सक्रिय थी। उन्होंने स्कूल व कॉलेज की छात्राओं के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू की थी। इस विधानसभा का अधिकांश क्षेत्र वनांचल गांव में आता है। भावना बोहरा ने वनांचल क्षेत्रों में निशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की थी। एनजीओ के माध्यम से भी भावना समाज सेवा से जुड़े रहती थी। स्थानीय स्तर पर पंडरिया क्षेत्र के विकास के लिए घोषणा पत्र में कई योजनाएं थी। जिसका भी असर देखने को मिला। जनता के लिए बेहतर कार्य भी यहां भावना ने किए थे।

कांग्रेस में गुटबाजी का असर भी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। यहां विकास कार्य नहीं हो पाने से जनता में नाराजगी थी। सड़क स्वास्थ्य जैसी सेवाओं पर कांग्रेस विधायक ने कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया था। आज भी यहां वनांचल क्षेत्रों में ग्रामीण झिरिया से पानी पीते हैं। सड़कों की स्थिति जर्जर है। जिससे कांग्रेस के विधायक के लिए नाराजगी थी और यह भाजपा के वोट बैंक में कन्वर्ट हो गया। भाजपा की प्रत्याशी भावना बोहरा के लिए यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे स्टार प्रचारकों ने सभाएं कर वोट मांगा था। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी के पक्ष में कोई बड़ा चेहरा चुनाव प्रचार में नहीं पहुंचा जिसका भी उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।

पंडरिया विधानसभा में कुल 237961 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा की प्रत्याशी भावना बोहरा को 120 847 (50.44%) वोट मिलें। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी को 94449 ( 39.40%)वोट मिलें। भावना बोहरा 26 398 वोट से चुनाव जीती। जबकि तीसरे स्थान पर बसपा के चैतराम राज रहें। उन्हें 6214 वोट मिलें।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story