Begin typing your search above and press return to search.

BJP Membership Campaign: ये बनेंगे छत्‍तीसगढ़ BJP के पहले सदस्‍य: 3 सितंबर से शुरू होगा अभियान, जानिये.. कौन बनेगा पहला सदस्‍य

BJP Membership Campaign: बीजेपी का देशव्‍यापी सदस्‍यता अभियान शुरू होने जा रहा है। छत्‍तीसगढ़ में 3 सितंबर से इसकी शुरुआत होगी। प्रदेश में पार्टी का पहला सदस्‍य कौन होगा, जानिये.. इस खबर में

BJP Membership Campaign: ये बनेंगे छत्‍तीसगढ़ BJP के पहले सदस्‍य: 3 सितंबर से शुरू होगा अभियान, जानिये.. कौन बनेगा पहला सदस्‍य
X
By Sanjeet Kumar

BJP Membership Campaign: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का 3 सितंबर को सदस्‍यता अभियान शुरू होने जा रहा है। प्रदेश महामंत्री और सभी मोर्चा प्रभारी भरतलाल वर्मा ने सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में विस्तृत जानकारी दी है। वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ देश में 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों सदस्यता ग्रहण कर करेंगे।

इसके अगले दिन 3 सितंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण करके करेंगे। वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण प्रसाद एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में होगा। इस दौरान प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद उपस्थित रहेंगे।

महामंत्री वर्मा ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान के शुभारंभ के पश्चात भाजपा के पिछड़ा वर्ग से निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों, सांसदों व विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा। पार्टी द्वारा ओबीसी मोर्चा को कार्यक्रम के लिए महती जिम्मेदारी दी गई है। सदस्यता अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु ओबीसी मोर्चा लगातार कार्य कर रहा है। इसके लिए विशेष कार्ययोजना भी बनाई गई है। वर्मा ने 3 सितंबर को भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में अधिक-से-अधिक संख्या में लोगों से आने की अपील की है। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story