Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा में शोक की लहर, दिवंगत विधायक को अंतिम विदाई देने पहुंचे पार्टी के सभी नेता

भाजपा में शोक की लहर, दिवंगत विधायक को अंतिम विदाई देने पहुंचे पार्टी के सभी नेता
X
By Sanjeet Kumar

भिलाई। वरिष्‍ठ विधायक विद्यारतन भसीन के निधन से भाजपा में शोक की लहर व्‍यापत है। दिवंगत विधायक भसीन को शुक्रवार को शोकाकुल वातावरण में अंतिम विदाई गई। रामनगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नेता व जनप्रतिनिधि शरीक हुए।

स्व. भसीन की अंत्येष्टि में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद विजय बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता विधायक बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, अजय चंद्राकर, रंजना साहू, कोषाध्यक्ष नंदन जैन, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजपुरिया समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता शामिल हुई।

भाजपा नेताओं ने स्व. भसीन की पार्थिव देह पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। भाजपा-परिवार ने कहा कि स्व. भसीन एक समर्पित कार्यकर्ता और मुखर विधायक के रूप में सदैव भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके आदर्शों, समर्पण और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता को आत्मसात करके उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उल्‍लेखनीय है कि भसीन का रायपुर के रामकृषण अस्‍पताल में इलाज चल रहा था, जहां तड़के करीब दो बजकर 44 मिनट पर उनका निधन हो गया।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story