Begin typing your search above and press return to search.

BJP Mayor Candidate Pooja Vidhani Biography in Hindi: भाजपा महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी का जीवन परिचय (जीवनी), जानिए कौन है बिलासपुर नगर निगम से महापौर के लिए चुनी गई महिला प्रत्याशी पूजा विधानी?...

BJP Mayor Candidate Pooja Vidhani Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: बिलासपुर नगर पालिका निगम के महापौर पद के लिए भाजपा ने महिला मोर्चा की पदाधिकारी पूजा विधानी को प्रत्याशी बनाया है। मेयर का पद ओबीसी के लिए आरक्षित है। ओबीसी फ्री सीट से भाजपा ने महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारकर भरोसा जताया है। पूजा विधानी के पति अशोक विधानी नगर निगम की राजनीति में बीते दो दशक से सक्रिय हैं। नगर निगम में सभापित के अलावा मेयर इन कौंसिल के सदस्य भी रहे हैं और महत्वपूर्ण विभागों के चेयरमैन के रूप में कामकाज का अच्छा खासा अनुभव भी रखते हैं। इसमें दो राय नहीं कि पति के निगम की राजनीति में सक्रिय रहने के अलावा सत्ता व विपक्ष की राजनीति के अच्छा खासा अनुभव का लाभ पूजा को मिलेगा।

BJP Mayor Candidate Pooja Vidhani Biography in Hindi: भाजपा महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी का जीवन परिचय (जीवनी), जानिए कौन है बिलासपुर नगर निगम से महापौर के लिए चुनी गई महिला प्रत्याशी पूजा विधानी?...
X
By Gopal Rao

( BJP Mayor Candidate Pooja Vidhani Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth )

एनपीजी। भाजपा ने बिलासपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए पूजा विधानी को प्रत्याशी बनाया है। पूजा विधानी दक्षिण भारतीय हैं और उनका असली नाम एल पद्मजा विधानी है। वे तेलगु समाज से आती हैं। भाजपा नेता अशोक विधानी से विवाह के बाद पूजा विधानी के नाम से जान और पहचान बनी। सन 1996 से भाजपा की सक्रिय सदस्य पूजा विधानी, 1998 में बिलासपुर नगर निगम में पहली बार पार्षद निर्वाचित हुई थी। संगठन में कामकाज का अच्छा खासा अनुभव रखती हैं। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूजा वर्तमान में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में....

जन्म और शिक्षा:–

पूजा विधानी का जन्म 10 मई 1971 को हुआ है। तेलगु समाज से आने के साथ ही ओबीसी से ताल्लुक रखती हैं। शैक्षिणिक योग्यता पर नजर डालें तो समाजशास्त्र व अंग्रेजी में मास्टर डिग्रीधारी हैं। तकनीकी शिक्षा में भीउनका बराबर का दखल है। कंप्यूटर में पीजी डिग्री भी उनके नाम है। दक्षिण भारतीय होने के बाद भी हिंदी, छत्तीसगढ़ी, सिंधी भाषी की जानकार हैं। अंग्रेजी व तेलगू भाषा में अच्छी पकड़ है। उनके दो बेटे हैं। पूजा विधानी बिलासपुर में हेमू नगर वार्ड नंबर 45 विधानी चौक बिलासपुर छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं।

राजनैतिक जीवन:–

सन 1996 में भाजपा की सक्रिय सदस्यता ली है। सन 1998 में नगर निगम बिलासपुर में पार्षद पद पर निर्वाचित हुई। संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का अच्छा खासा अनुभव है। मसलन दो बार महिला मोर्चा की जिला महामंत्री, दो बार प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा के अलावा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहीं। केंद्रीय रेलवे बोर्ड यात्री सेवा समिति (psc) मेंबर के अलावा जूट कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ( jci) में गैर सरकारी निदेशक पद पर रहीं।

जीवन साथी:–

पूजा विधानी का विवाह अशोक विधानी से हुआ है। अशोक विधानी नगर निगम की सक्रिय राजनीति में है। वर्ष 2004 से भाजपा के पार्षद निर्वाचित होते आ रहे हैं। सभापति से लेकर मेयर इन कौंसिल के सदस्य के रूप में कामकाज का अनुभव रखते हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story