
BJP Candidate Sanjiv Saha Biography in Hindi : एनपीजी। भाजपा ने मोहला मानपुर जिले की मोहला मानपुर विधानसभा सीट से संजीव शाह को अपना प्रत्याशी बनाया है। यह अनुसूचित जाति–जनजाति के लिए रिजर्व सीट हैं। जिसे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 18 के नाम से जाना जाता है। संजीव शाह का जन्म 16 अक्टूबर 1973 को अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में हुआ है। संजीव शाह अविवाहित है। उन्होंने बीए तक की शिक्षा ग्रहण की है। उनका व्यवसाय कृषि है। संजीव शाह को "होनर्ड बेस्ट सिटीजन ऑफ इंडिया" पुस्तक द्वारा सम्मानित किया गया है। वे अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति जिला प्रकोष्ठ भाजपा रहें है। वे आदिवासी वित्त विकास निगम राजनांदगांव रहे हैं।
संजीव शाह कोषाध्यक्ष भाजपा विधायक दल रहे हैं वह आमंत्रित सदस्य भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी रहे हैं। वे अध्यक्ष जन सेवा युवा समिति संस्था एनजीओ भी रहे हैं। 1998 में संजीव साहब पहली बार विधानसभा चौकी क्षेत्र क्रमांक 83 से विधायक निर्वाचित हुए। वे सदस्य शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, प्राक्कलन समिति के सभापति, प्रत्यायुक्त विधान समिति, सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहें है। उन्होंने भाजपा की पहली सरकार में संसदीय सचिव के रूप में डेढ़ साल तक काम किया है। वे वर्तमान में मोहला–मानपुर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष भी हैं।