Begin typing your search above and press return to search.

BJP Candidate Ramdayal Uike in Hindi: भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके का जीवन परिचय...

BJP Candidate Ramdayal Uike in Hindi: भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

BJP Candidate Ramdayal Uike in Hindi: राम दयाल उइके को भाजपा ने पाली तानाखार सीट से प्रत्याशी बनाया है। यह अनुसूचित जाति जनजाति के लिए रिजर्व सीट है। रामदायल उइके का जन्म 1 जून 1966 को ग्राम बोकरामुडा जिला बिलासपुर ( वर्तमान कोरबा जिला) में हुआ था। उनके पिता का नाम कुंजल सिंह उइके है। रामदयाल उइके ने बीए एलएलबी तक की शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह बृजकुमारी उइके के साथ हुआ था। उइके का पेशा कृषि है।

रामदयाल उइके सन 1998 में पहली बार विधानसभा हेतु निर्वाचित हुए थे। उसके बाद 2003, 2008 और 2013 में चौथी बार विधानसभा हेतु कांग्रेस पार्टी से विधायक निर्वाचित हुए। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वो कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा की टिकट पर उन्होंने पाली–तानाखार सीट से चुनाव लड़ा। पर विधासभा चुनाव में वो तीसरे नंबर पर रहे थे।

उइके 2002 में इंडियन नेशनल कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिलासपुर रहे थे। 2002 में ही वे एससी, एसटी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ रहे थे। 2003 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आमंत्रित सदस्य रहे थे। एनएलओ प्रदेशाध्यक्ष ट्रेड यूनियन बाल्को कोरबा भी रहे। पाली तानाखार से वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के मोहित केरकेट्टा विधायक है।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story