BJP Candidate Devlal Halba Thakur Biography in Hindi : भाजपा के विधायक प्रत्याशी देवलाल ठाकुर का जीवन परिचय...

BJP Candidate Devlal Halba Thakur Biography in Hindi : एनपीजी। देवलाल ठाकुर को भाजपा ने बालोद जिले की डौंडीलोहारा विधानसभा सीट से विधायक प्रत्याशी बनाया है। यहां से वर्तमान में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया विधायक है। देवलाल ठाकुर आदिवासी समाज से आते हैं। उनकी अपने समाज में अच्छी पकड़ है। पेशे से किसान देवलाल ठाकुर ने दो वर्ष पहले ही 22 जनवरी 2021 को देवलाल ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह के सामने भाजपा की सदस्यता ली हैं।
आदिवासी समाज का क्षेत्र में बड़ा चेहरा माने जाने वाले देवलाल हल्बा ठाकुर आदिवासी समाज के साथ युवाओं में भी लोकप्रिय हैं। वे अपने क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों, किसानों व मजदूरों की आवाज उठा उनके लिए कार्यरत रहते हैं। विधानसभा के रेंगाडबरी के ग्रामीणों की मांग व शासन की योजनाओं में भ्रष्टाचार के चलते मंत्री निवास का घेराव आदि आंदोलन देवलाल ठाकुर ने किया। देवलाल ठाकुर 2015 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत का जिला पंचायत बालोद के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे। देवलाल ठाकुर मूलतः कांग्रेसी थे। पर 2018 में कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर नाराज देवलाल हल्बा ठाकुर ने बगावत कर दी और पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी अनिला भेंडियां के खिलाफ निर्दलयी चुनाव लडा। जिस पर उन्हें 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में देवलाल ठाकुर ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 21368 वोट मिला। जबकि कांग्रेस की अनिला भेंडिया को 67,448 वोट मिले। दूसरे नंबर पर भाजपा के प्रत्याशी रहे दिवंगत विधायक कुंवर लाल महेंद्र सिंह टेकाम ने दूसरा स्थान हासिल किया। देवलाल ठाकुर को भाजपा ने पार्टी संगठन में प्रदेश प्रवक्ता बनाया।
