Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग- हर मतदाता केंद्र में पृथक से महिला अधिकारी तैनात.. 95 महिला अधिकारी की ड्यूटी.. महिला मतदाता की जाँच का प्रभार

ब्रेकिंग- हर मतदाता केंद्र में पृथक से महिला अधिकारी तैनात.. 95 महिला अधिकारी की ड्यूटी.. महिला मतदाता की जाँच का प्रभार
X
By NPG News

रायपुर,18 दिसंबर 2021। बीरगांव नगर निगम चुनाव में निर्वाचन कार्यालय ने नई व्यवस्था प्रभावी की है।रायपुर निर्वाचन कार्यालय ने बीरगांव में सभी मतदान केंद्रों में पृथक से महिला अधिकारी की स्थापना की है।

विदित हो कि भाजपा की ओर से यह लिखित माँग दी गई थी कि ऐसी किसी भी महिलाओं की पहचान की सुनिश्चित जाँच हो जो कि चेहरा ढाँके हुए हो या कि बुर्कानशीं ही क्यों ना हो।ज़िला निर्वाचन कार्यालय से जारी इस व्यवस्था में हालाँकि यह स्पष्ट नहीं है कि किस कारण से ऐसी व्यवस्था प्रभावी की गई है।

उप निर्वाचन अधिकारी उमेश अग्रवाल ने बताया "बीरगांव में प्रत्येक मतदान केंद्र में पृथक से सहायता केंद्र बनाए गए हैं..इनमें महिलाओं की ड्यूटी लगाई जा रही है.. किसी महिला की पहचान में यदि आपत्ति जताई जाएगी तो महिला अधिकारी जाँच करेंगी"

बीरगांव में कुल 95 मतदान केंद्र है इसका अर्थ है कि 95 सहायता केंद्र बनेंगे और तदनुरूप 95 महिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

निर्वाचन के नियमों को बताती पुस्तिका की कंडिका 17 के सहपठित क्रमांक पाँच के 1 में यह उल्लेख है कि मतदान अभिकर्ता पीठासीन अधिकारी के पीछे बैठेंगे जहां से वे यह देख सकें कि जो व्यक्ति मतदान करने आया है उसे मतदान अनुज्ञा के पूर्व चेहरे से पहचान सकें। पहचान के लिए पृथक से महिला की ड्यूटी लगाए जाने का प्रदेश का पहला मामला है।

Next Story