Begin typing your search above and press return to search.

BJP MLA Prabodh Minj Biography in Hindi: भाजपा विधायक प्रबोध मिंज का जीवन परिचय...

MLA Prabodh Minj Biography:– प्रमोद मिंज लुण्ड्रा विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने सिटिंग विधायक प्रीतम राम को 24128 वोटो से हराया है। उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत सरपंच के पद से की थी। वे जनपद अध्यक्ष रहने के अलावा अंबिकापुर नगर निगम के दो बार महापौर रहे थे। प्रबोध मिंज पहले कांग्रेस में थे फिर एनसीपी में आए। वर्तमान में वे भाजपा में है।

BJP MLA Prabodh Minj Biography in Hindi: भाजपा विधायक प्रबोध मिंज का जीवन परिचय...
X
By Sanjeet Kumar

BJP MLA Prabodh Minj Biography in Hindi: प्रबोध मिंज सरगुजा जिले की लुंड्रा विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। वे इसाई समाज से भाजपा के प्रत्याशी बने थे। उन्होंने सिटिंग विधायक प्रीतम राम को 24128 वोटों के अंतर से हराया है।

प्रीतम राम पहले कांग्रेस में थे, फिर एनसीपी में आए। उसके बाद फिर भाजपा में शामिल होकर वर्ष 2003 के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के अभेद्य गढ़ अंबिकापुर नगर निगम में दो बार महापौर का चुनाव भाजपा के लिए जीता। पूर्व में प्रबोध मिंज ने अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी। 90 के दशक में वे कांग्रेस में रहते हुए सरपंच से लेकर जनपद अध्यक्ष तक रहे। उन्होंने 2003 में लुंड्रा, सीतापुर और अंबिकापुर से टिकट के लिए कांग्रेस से दावा किया था। पर कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने एनसीपी में प्रवेश कर लिया था। फिर भाजपा में प्रवेश किया। वे निगम की राजनीति में सक्रिय रहें। वर्तमान में वो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश स्तरीय पद संभाल रहे हैं।

लुण्ड्रा विधानसभा में कुल 164686 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रबोध मिंज को 87463 वोट मिलें। जबकि प्रीतम राम को 63335 वोट मिले। भाजपा के प्रबोध मिंज ने कांग्रेस के प्रीतम राम को 24128 वोटों के अंतर से हराया। आम आदमी पार्टी के एलेलजेंडर केरकेट्टा को 2599 वोट मिले। नोटा को 2906 वोट मिले। यहां कुल 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे

प्रमोद पिछले चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद भी सक्रिय रहे और लोगों से जुड़े रहे। जातिगत वोटरों को एकीकृत किया और स्थानीय लोगों और मुद्दों को साथ लेकर चलते रहे। कांग्रेस की सरकार में विकास नहीं होने का मुद्दा बनाया।

परिवारवाद को लेकर लोगों व कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। उनसे पहले उनके पिता और भाई भी यहां से विधायक रह चुके हैं। यह सीट पिछले 15 साल से भाजपा के पास थी इसलिए मतदाताओं ने बदलाव के लिए मतदान किया।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story