Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur News: लाव लश्कर के साथ आप जसबीर सिंह ने दाखिल किया नामांकन, बिल्हा विधानसभा से हैं प्रत्याशी, देखिए फोटो...

Bilaspur News: लाव लश्कर के साथ आप जसबीर सिंह ने दाखिल किया नामांकन, बिल्हा विधानसभा से हैं प्रत्याशी, देखिए फोटो...
X
By Gopal Rao

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जसबीर सिंह ने आज विधानसभा चुनाव हेतु नामांकन दाखिल किया। आम आदमी पार्टी ने बिल्हा विधानसभा से जसबीर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हैं। आज जसबीर सिंह ने कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित रहें।


बिल्हा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंह का जन्म बिलासपुर जिले में ही 23 जुलाई 1972 को हुआ था। नौ भाई बहनों में से आठवीं संतान जसबीर सिंह हैं। आज उनके नामांकन में काफी संख्या में उनके समर्थक कलेक्ट्रेट में उपस्थित रहें। जानें उनके बारे में....


आप प्रत्याशी जसबीर सिंह का जीवन परिचय :- आम आदमी पार्टी ने बिलासपुर जिले की बिल्हा विधानसभा से सरदार जसबीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जसबीर सिंह का जन्म बिलासपुर जिले में 23 जुलाई 1972 को हुआ था। वे अपने माता-पिता की नौ संतानों में से आठवीं संतान है। उनके पिता का नाम स्वर्गीय हरभजन सिंह चावला है। जसबीर सिंह चावला ने 1975 से 1985 तक रायपुर के राजकुमार कॉलेज से प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा ग्रहण की। कक्षा आठवीं में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। छात्र जीवन में भी वे छात्र संघ के माध्यम से कुशल नेतृत्व एवं स्काउट एवं गाइड में सक्रिय रहे।


आगे की पढ़ाई के लिए जसबीर सिंह ने बिलासपुर वापसी की और 1985 से 1991 तक भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल में अध्ययन किया। 1991 से 1993 तक कंप्यूटर एजुकेशन एवं पॉलिटेक्निक का कोर्स किया। 1994 से 1998 तक नागपुर में प्राइवेट नौकरी करते हुए नागपुर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की उपाधि ली। फिर 1998 में बिलासपुर वापस आकर 2005 तक के कंप्यूटर के व्यवसाय में संलग्न रहे। 1999 में बिलासपुर निवासी एनएस सहगल की पुत्री निधि चावला से जसबीर सिंह का विवाह हुआ। निधि चावला ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने के बाद दिल्ली से एमबीए किया है। 2005 से जसबीर सिंह अपने परिवार के माइनिंग व्यवसाय में संलग्न है।


2011 में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार मुक्त भारत के समर्थन में जन लोकपाल बिल पास करने संबंधी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। 2011 में नर्मदा नगर विकास एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर रहते हुए सामाजिक कार्यों की वजह से जेल गए थे। 2012 में ईमानदार राजनीति एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से गठित आम आदमी पार्टी से जुड़कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 2016 सितंबर में आम आदमी पार्टी द्वारा बिल्हा विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। 2017 सितंबर में आम आदमी पार्टी के बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष चुने गए। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने उन्हें बिल्हा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story