Begin typing your search above and press return to search.

सौदान सिंह को बड़ी जिम्मेदारी: भाजपा उपाध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश में बनाया गया चुनाव प्रभारी...ये होंगे सह प्रभारी

सौदान सिंह को बड़ी जिम्मेदारी: भाजपा उपाध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश में बनाया गया चुनाव प्रभारी...ये होंगे सह प्रभारी
X
By NPG News

NPG ब्यूरो। भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ देवेंद्र सिंह राणा को सह प्रभारी बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ में संगठन के प्रभारी रहते हुए पहली बार भाजपा की सरकार बनाने में सौदान सिंह की बड़ी भूमिका थी। इसके बाद करीब 20 साल उन्होंने छत्तीसगढ़ में काम किया। छत्तीसगढ़ में लगातार तीन बार भाजपा की सरकार बनी।


2018 के चुनाव में भाजपा की हार के बाद सौदान सिंह की भूमिका पर भी सवाल उठे। इसके बाद आरएसएस से वे भाजपा में शामिल हो गए और उनका केंद्र छत्तीसगढ़ के बजाय उत्तर भारत में दिया गया। वे लगातार दौरे कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उन्हें चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।

Next Story