Begin typing your search above and press return to search.
बड़ी राजनीति खबरः पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, अमरिंदर बोेले...

चंडीगढ़, 17 दिसंबर 2021। कांग्रेस से बगावत कर अलग पार्टी बनाने जा रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आज मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि हर हाल में उनका गठबंधन चुनाव जीतेगा।
अमरिंदर सिंह को दो महीने पहले कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से हटा दिया था। इसके बाद से वे बागी रवैया अख्तिाया किए हुए थे। कुछ दिन पहले उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाने की घोषणा की थी। कांग्रेस छोड़ने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनकी दिल्ली में मुलाकात हुई थी। तब से उनके बीजेपी प्रवेश की चर्चा थी। मगर बीजेपी में शामिल होने की बजाए अलग पार्टी बनाकर उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है।
Next Story
