Begin typing your search above and press return to search.
कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व मुख्यमंत्री समेत 12 विधायक पार्टी से बगावत कर तृणमूल में हुए शामिल

कोलकाता, 24 नवंबर 2021। नार्थ ईस्ट के मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आज पार्टी दो टुकड़ों में बंट गई।
पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा समेत कांग्रेस पार्टी के 18 में 12 विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसी के साथ मेघालय में अब तृणमूल कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है। सूत्रों के मुताबिक इन सभी विधायकों ने शिलॉन्ग में टीएमसी ज्वाइन की। समझा जाता है कि विन्सेंट एच. पाला को मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख बनाये जाने के बाद उनके और पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकुल एम संगमा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुकुल संगमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विन्सेंट एच पाला से एक साथ मुलाकात भी की थी।
Next Story
