Begin typing your search above and press return to search.

भूपेश बोले- केंद्रीय मंत्री, पड़ोसी राज्य के सीएम आ रहे मतलब भाजपा हार मान चुकी, धरम का जवाब- आप भयभीत क्यों हैं

खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल, एमपी के सीएम शिवराज सिंह के साथ 6 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आ रहे हैं।

भूपेश बोले- केंद्रीय मंत्री, पड़ोसी राज्य के सीएम आ रहे मतलब भाजपा हार मान चुकी, धरम का जवाब- आप भयभीत क्यों हैं
X
By NPG News

रायपुर, 05 अप्रैल 2022। खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के सीएम के आने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुटकी ली है। सीएम भूपेश ने कहा कि केंद्रीय मंत्री, पड़ोसी राज्य के सीएम आ रहे हैं, मतलब भाजपा हार मान चुकी है। इससे पहले 2018 के चुनाव में भाजपा का सफाया हो गया। जितने भी उपचुनाव हुए, उसमें भाजपा पराजित हुई। भाजपा ने किसानों, गरीबों से धोखा किया। जब मोबाइल टॉवर नहीं थे, फिर मोबाइल कैसे बांट दिए? भाजपा को बताना चाहिए कि पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ रहे हैं। रसोई गैस सिलेंडर की रिफिलिंग साल में सिर्फ 1.6 है। इसका मतलब साफ है कि लोग इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की तरह मिट्‌टी तेल का दाम 70 रुपए हो गया। आम आदमी के लिए यह और महंगा हो जाएगा।

सीएम के हमले पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सवाल किया है कि केंद्रीय मंत्री आ रहे हैं तो सीएम क्यों भयभीत हैं? कौशिक ने कहा कि प्रहलाद पटेल भारतीय जनता युवा मोर्चा के समय से छत्तीसगढ़ से जुड़े हुए हैं। केंद्रीय मंत्रियों की बात क्यों, सीएम भी तो कई राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए गए। चुनाव प्रभारी बने। कौशिक ने आरोप लगाया है कि सरकार के संरक्षण में छत्तीसगढ़ भू माफिया, रेत माफिया और कोयला माफिया सक्रिय हैं।

फग्गन सिंह कुलस्ते आ रहे 6 को

केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भाजपा स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ-साथ खैरागढ़ में चुनाव प्रचार के लिए 6 अप्रैल को पहुंचेंगे। वे 6 अप्रैल की सुबह 08.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे और पार्टी स्थापना दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद खैरागढ़ के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे ग्राम चोभर, 01 बजे ग्राम रामपुर, 02 बजे ग्राम साल्हेवारा, 03 बजे ग्राम मोहगांव और 04 बजे पैलीमैटा साल्हेवारा मंडल में जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद राजधानी लौटेंगे और 9.15 बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Next Story