Begin typing your search above and press return to search.

Bhupesh Baghel in Rae Bareli: रायबरेली में भूपेश ने संभाला मोर्चा: जानिये...राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र में क्‍या कर रहे हैं पूर्व सीएम बघेल

Bhupesh Baghel in Rae Bareli: छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल 2 दिनों से उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली में हैं। इस सीट से राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं। बघेल ने वहां मोर्चा संभाल लिया है।

Bhupesh Baghel in Rae Bareli: रायबरेली में भूपेश ने संभाला मोर्चा: जानिये...राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र में क्‍या कर रहे हैं पूर्व सीएम बघेल
X
By Sanjeet Kumar

Bhupesh Baghel in Rae Bareli: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल रायबरेली के मोर्चे पर डट गए हैं। बघेल वहां लोगों के बीच जाकर सभाएं कर रहे हैं। आज उन्‍होंने लोदीपुर उन्नौवा, डलमऊ में आम लोगों से संवाद कर कांग्रेस के न्याय पत्र के बारे में जानकारी दी। बघेल ने कहा कि रायबरेली का प्यार और साथ राहुल जी के साथ है, रिकॉर्ड बहुमत के साथ हम रायबरेली में कांग्रेस का परचम फिर से लहराने जा रहे हैं।

रायबरेली सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने बघेल को रायबरेली सटी का आब्‍जर्वर बनाया है। बघेल 8 मई को यहां से रायबरेली के लिए रवाना हुए थे। बघेल रायबरेली में ही कैंप कर रहे हैं और रोज जनसपंर्क पर निकल रहे हैं। बघेल रायबरेली में प्रचार की तस्‍वीरें रोज सोशल मीडिया में पोस्‍ट कर रहे हैं।


बता दें कि राहुल गांधी इस बार भी 2 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। रायबरेली से पहले उन्‍होंने वायनाड सीट से पर्चा दाखिल किया था। वायनाड में मतदान हो चुका है। राहुल ने अपनी परंपरागत सीट अमेठी छोड़कर इस बार रायबरेली से पर्चा भरा है। रायबरेली सीट से अब तक सोनिया गांधी चुनाव लड़ती थीं। इस बार उन्‍होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। सोनिया राज्‍यसभा सदस्‍य बन चुकी हैं। सोनिया के चुनाव नहीं लड़ने की वजह से खाली हुई रायबरेली सीट से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन राहुल वहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story