Begin typing your search above and press return to search.

भोजपुरी की सुपरस्टार एक्ट्रेस कांग्रेस में शामिल...प्रियंका गांधी के साथ शेयर की तस्वीर...

भोजपुरी की सुपरस्टार एक्ट्रेस कांग्रेस में शामिल...प्रियंका गांधी के साथ शेयर की तस्वीर...
X
By NPG News

नईदिल्ली 25 जनवरी 2022. भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय और खूबसूरती से सभी को दीवाना कर देने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी अब कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं. हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की.

रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं. फोटो में वे मुस्कुराती नजर आ रही हैं और अपने इस नए सफर को लेकर खुश भी लग रही हैं. एक्ट्रेस ने प्रियंका गांधी का शुक्रिया अदा किया है और कांग्रेस के कैंपेन 'लड़की हूं लड़ सकती है' का प्रमोशन भी किया है.

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि- एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है.प्रियंका जी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती है' के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं. आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर. @priyankagandhivadra @surajthakurinc #republicday #लड़कीहुलड़सकतिहुँ

Next Story