Begin typing your search above and press return to search.

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्र में शामिल हुए भूपेश: कल रात को लौटेंगे रायपुर

Bharat Jodo Yatra:

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्र में शामिल हुए भूपेश: कल रात को लौटेंगे रायपुर
X
By Sanjeet Kumar

Bharat Jodo Yatra: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल इस वक्‍त असम के दौरे पर हैं, जहां आज वे राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुए। पूर्व सीएम भूपेश ने बताया कि आज वे असम की राजधानी गुवाहाटी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। उन्‍होंने कहा कि हेमंत बिस्व सरमा ने जिस तरह से आज यात्रा को रोका और शहर प्रवेश नहीं करने दिया वह उनका डर ही दिखाता है। हमारे नेता राहुल गांधी लड़ने नहीं मोहब्बत बांटने निकले हैं। उन्हें कोई नहीं डरा सकता।


पूर्व सीएम भूपेश आज रात गुवाहाटी से नई दिल्‍ली लौट आएंगे। कल वहां पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे और दोपहर बाद नियमित विमान से रायपुर के लिए रवाना होंगे। भूपेश रात करीब पौने 9 बजे रायपुर पहुंच जाएंगे।

बता दें कि पूर्व सीएम भूपेश 21 से दिल्‍ली में हैं। 22 जनवरी को वे गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में पेश हुए। वहां चुनाव प्रचार के दौरान उनके खिलाफ महामारी एक्‍ट में जुर्म दर्ज हुआ था। पुलिस इस मामले में कोर्ट में चालान पेश कर चुकी है।इसके आधार पर कोर्ट ने भूपेश को तलब किया था। सोमवार को वकीलों के साथ कोर्ट पहुंच कर भूपेश ने सरेंडर किया। इसके बाद उन्‍होंने जमानत आवेदन प्रस्‍तुत किया, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। आज सुबह वे दिल्‍ली से गुवाहाटी गए और वहां भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुए। आज देर शाम ही वे गुवाहाटी से नई दिल्‍ली लौट आएंगे।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story